पटियाली BDO कमीशनखोरी वीडियो मामले में निलंबित:जांच रिपोर्ट शासन को मिलते ही हुई कार्रवाई, जिले में मचा हड़कंप

पटियाली BDO कमीशनखोरी वीडियो मामले में निलंबित:जांच रिपोर्ट शासन को मिलते ही हुई कार्रवाई, जिले में मचा हड़कंप

कासगंज में पटियाली विकासखंड के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कथित कमीशनखोरी से जुड़े एक वीडियो के सामने आने और उसकी जांच के बाद हुई है। निलंबन के बाद जिले के प्रशासनिक विभाग में चर्चा तेज हो गई है। बीते बुधवार को बीडीओ संजीव कुमार का कमीशनखोरी से संबंधित बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति बनाई थी। इस समिति में अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद और उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शामिल थे। समिति ने वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की और रिपोर्ट तैयार की। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिसके आधार पर संजीव कुमार के निलंबन की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद यह मामला एक बार फिर जिले में चर्चा में है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *