10 पंचायत समिति में सरपंच-पंच की वोटिंग:शाम 6 बजे मतदान के बाद होगी काउंटिंग; रात तक आएंगे रिजल्ट

10 पंचायत समिति में सरपंच-पंच की वोटिंग:शाम 6 बजे मतदान के बाद होगी काउंटिंग; रात तक आएंगे रिजल्ट

बाड़मेर जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के पहले चरण में 10 पंचायत समितियों के 359 सरपंचों और पंचों के लिए शनिवार (24 अक्टूबर) को वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। इन पंचायत समितियों में 60 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब 359 सरपंचों में 971 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सबसे ज्यादा प्रत्याशी झणकली ग्राम पंचायत में है। इन पंचायत समितियों में 6.88 लाख वोटर मत का उपयोग करेंगे। 419 ग्राम पंचायतों में से 60 पंचायतों में सरपंच पद पर निर्विरोध मतदान के तुरंत बाद शुरू होगी मतगणना सभी संबंधित ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी स्थान पर मतगणना शुरू की जाएगी। ऐसे में शाम 7 बजे बाद से नतीजे आने शुरू हो सकते हैं। मतगणना पूरी होने के साथ ही ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के विजेताओं की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। 10 पंचायत समितियों में होगी नामांकन प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत पहले चरण में बाड़मेर जिले की चौहटन, धनाऊ, सेड़वा, फागलिया, लीलसर, मांगता, बायतू, आडेल, रामसर और गडरारोड पंचायत समितियों में पंच-सरपंच के चुनाव हो रहे है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *