महिला अंडर-15 घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र 2025-26:BCA ने 78 खिलाड़ियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया, पात्र खिलाड़ियों का होगा TW3 मेडिकल टेस्ट

महिला अंडर-15 घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र 2025-26:BCA ने 78 खिलाड़ियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया, पात्र खिलाड़ियों का होगा TW3 मेडिकल टेस्ट

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने महिला अंडर-15 घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र 2025-26 में शामिल 78 खिलाड़ियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सूची जारी की है। सभी चयनित खिलाड़ियों को आज अपने BCA ऑफिस में आकर आवश्यक कागजात जमा करने होंगे। यह प्रक्रिया एसोसिएशन के प्रशासक और पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार सिंह के निर्देश पर की जा रही है। BCA की महिला चयन समिति के अनुसार, दस्तावेजों की जांच में योग्य पाई जाने वाली खिलाड़ियों को आगे TW3 मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। आयु संबंधी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की जाएगी। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और रंगीन फोटोकॉपी लाना अनिवार्य सत्यापन के दौरान खिलाड़ियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ रंगीन कॉपी भी प्रस्तुत करनी होगी। इसमें स्कैन किए जा सकने वाले QR कोड वाला डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र, शैक्षणिक सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के अंकपत्र और वर्तमान विद्यालय का बोनाफाइड प्रमाणपत्र शामिल है। अंकपत्रों में खिलाड़ी का नाम, जन्मतिथि, कक्षा और रोल नंबर स्पष्ट होना चाहिए। विद्यालय से जारी बोनाफाइड प्रमाणपत्र पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। इसमें खिलाड़ी और उसके पिता का नाम, जन्मतिथि, कक्षा, सेक्शन, रोल नंबर तथा विद्यालय की प्रवेश या रजिस्ट्रेशन संख्या दर्ज होनी चाहिए। वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच विद्यालय बदलने वाली खिलाड़ियों को पुराने स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) या स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) भी लाना होगा। इसके अलावा, अद्यतन फोटो वाला मूल PVC आधार कार्ड प्रस्तुत करना जरूरी है। आयु पात्रता की भी होगी जांच BCA ने खिलाड़ियों की आयु सत्यापन प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। पिछले सत्र में TW3 बोन एज असेसमेंट कराने वाली और 2025-26 के लिए पात्र पाई गई खिलाड़ियों में यदि कोई खिलाड़ी निर्धारित मानकों के अनुसार 2026-27 सत्र के लिए अपात्र होती है, तो उसके मामले में BCCI के दिशा-निर्देशों के तहत दोबारा सत्यापन किया जाएगा। महिला चयन समिति ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और जिला क्रिकेट संघों से निर्धारित तिथि पर सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने की अपील की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में जारी सूचना को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने का भी निर्देश दिया है, ताकि सभी संबंधित पक्षों को समय पर जानकारी मिल सके। महिला अंडर-15 घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की लिस्ट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने महिला अंडर-15 घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र 2025-26 में शामिल 78 खिलाड़ियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सूची जारी की है। सभी चयनित खिलाड़ियों को आज अपने BCA ऑफिस में आकर आवश्यक कागजात जमा करने होंगे। यह प्रक्रिया एसोसिएशन के प्रशासक और पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार सिंह के निर्देश पर की जा रही है। BCA की महिला चयन समिति के अनुसार, दस्तावेजों की जांच में योग्य पाई जाने वाली खिलाड़ियों को आगे TW3 मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। आयु संबंधी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की जाएगी। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और रंगीन फोटोकॉपी लाना अनिवार्य सत्यापन के दौरान खिलाड़ियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ रंगीन कॉपी भी प्रस्तुत करनी होगी। इसमें स्कैन किए जा सकने वाले QR कोड वाला डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र, शैक्षणिक सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के अंकपत्र और वर्तमान विद्यालय का बोनाफाइड प्रमाणपत्र शामिल है। अंकपत्रों में खिलाड़ी का नाम, जन्मतिथि, कक्षा और रोल नंबर स्पष्ट होना चाहिए। विद्यालय से जारी बोनाफाइड प्रमाणपत्र पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। इसमें खिलाड़ी और उसके पिता का नाम, जन्मतिथि, कक्षा, सेक्शन, रोल नंबर तथा विद्यालय की प्रवेश या रजिस्ट्रेशन संख्या दर्ज होनी चाहिए। वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच विद्यालय बदलने वाली खिलाड़ियों को पुराने स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) या स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) भी लाना होगा। इसके अलावा, अद्यतन फोटो वाला मूल PVC आधार कार्ड प्रस्तुत करना जरूरी है। आयु पात्रता की भी होगी जांच BCA ने खिलाड़ियों की आयु सत्यापन प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। पिछले सत्र में TW3 बोन एज असेसमेंट कराने वाली और 2025-26 के लिए पात्र पाई गई खिलाड़ियों में यदि कोई खिलाड़ी निर्धारित मानकों के अनुसार 2026-27 सत्र के लिए अपात्र होती है, तो उसके मामले में BCCI के दिशा-निर्देशों के तहत दोबारा सत्यापन किया जाएगा। महिला चयन समिति ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और जिला क्रिकेट संघों से निर्धारित तिथि पर सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने की अपील की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में जारी सूचना को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने का भी निर्देश दिया है, ताकि सभी संबंधित पक्षों को समय पर जानकारी मिल सके। महिला अंडर-15 घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की लिस्ट  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *