बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मंडल के 105 बूथों पर करीब 73% शिक्षक मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव में कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। कमिश्नर शंभू कुमार ने शुक्रवार को संजय कम्युनिटी हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। कमिश्नर ने बताया कि पूरे मंडल में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। सभी 105 बूथों पर पोलिंग पार्टियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। स्ट्रांग रूम में रखी जा रही चुनाव सामग्री कमिश्नर ने बताया कि मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों की चुनाव सामग्री मजिस्ट्रेट और पुलिस की सुरक्षा में संजय कम्युनिटी हॉल स्थित स्ट्रांग रूम में रखी जा रही है। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में और निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक की जा रही है। उन्होंने चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए कर्मचारियों, पुलिस अधिकारियों और शिक्षक मतदाताओं का आभार जताया।

