बखरी में पशु आरोग्य शिविर:पशुओं को मिली निःशुल्क चिकित्सा और दवाएं

बखरी में पशु आरोग्य शिविर:पशुओं को मिली निःशुल्क चिकित्सा और दवाएं

देवरिया में विकासखंड बनकटा की न्याय पंचायत छितौनी के ग्राम बखरी में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह और भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हृदयालाल शर्मा ने गोपूजन कर किया। शिविर में कुल 135 पशुओं का उपचार कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं, जबकि 67 बकरियों को सामूहिक दवापान कराया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने पशुओं के टीकाकरण और सेक्स-सॉर्टेड सीमन के प्रयोग की जानकारी दी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओम प्रकाश प्रजापति ने पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और उत्पादन के लिए हरा चारा, सूखा चारा, दाना व खनिज लवण के महत्व के बारे में बताया। शिविर में 82 बड़े और 53 छोटे पशुओं का उपचार किया गया। इसके अलावा दो पशुओं की शल्य चिकित्सा, दो की गर्भ जांच और दो का कृत्रिम गर्भाधान किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *