कासगंज में श्रीराम की रामगद्दी शोभायात्रा निकली:श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती उतारने उमड़े श्रद्धालु

कासगंज में श्रीराम की रामगद्दी शोभायात्रा निकली:श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती उतारने उमड़े श्रद्धालु

कासगंज में शुक्रवार शाम 7 बजे भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। सहावर गेट स्थित रामलीला मंदिर में आरती के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें 7 बैंड और 114 झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े। पूरे शहर में भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। जगह-जगह आरती उतारकर किया स्वागत शोभायात्रा के रास्ते में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती उतारी। लोगों ने पुष्पवर्षा कर झांकियों का स्वागत किया। कासगंज की इस पुरानी धार्मिक परंपरा को देखने के लिए आसपास के जिलों और गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा। सुरक्षा के लिए पुलिस-पीएसी तैनात शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। शहर में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ से भी पुलिस बल बुलाया गया। भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा पूरी रात शहर के अलग-अलग मार्गों से गुजरेगी। आयोजकों के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इसका समापन शनिवार सुबह करीब 7 बजे होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *