चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत राज चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अपने सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के 29 वार्डों और जिला परिषद के 35 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी मैदान साफ कर दिया है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब गांव-गांव में चुनावी समीकरण बनने लगे हैं और दावेदार अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क की तैयारी में जुट गए हैं। पंचायत समिति के 29 वार्डों में कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार कांग्रेस ने चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के सभी 29 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए हैं। वार्ड 1 से रतन देवी, वार्ड 2 से प्रीतम कुंवर सोलंकी और वार्ड 3 से राधा बाई को टिकट दिया गया है। वहीं वार्ड 4 से इन्द्रा, वार्ड 5 से रमेश, वार्ड 6 से मदन और वार्ड 7 से किशन को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड 8 से गोविन्द सिंह, वार्ड 9 से मुन्ना, वार्ड 10 से हजारी लाल और वार्ड 11 से कृष्णा मीणा चुनाव मैदान में रहेंगे। वार्ड 12 से चेतन पुनिया, वार्ड 13 से मरूधर कुंवर, वार्ड 14 से रतनी और वार्ड 15 से चरण सिंह को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा वार्ड 16 से भंवर कंवर, वार्ड 17 से विक्रम सिंह शक्तावत, वार्ड 18 से रविराज सिंह और वार्ड 19 से पूजा रेगर को टिकट दिया गया है। वार्ड 20 से सुशीला मीणा, वार्ड 21 से राधेश्याम, वार्ड 22 से रामलाल और वार्ड 23 से सूरज कंवर कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। अंतिम वार्डों में भी घोषित किए नाम, चुनावी तैयारी तेज कांग्रेस ने पंचायत समिति के बाकी वार्डों के लिए भी नाम तय कर दिए हैं। वार्ड 24 से गीता बाई, वार्ड 25 से लोकेश कुमार धाकड़ और वार्ड 26 से ज्योति देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं वार्ड 27 से महेन्द्र देवी, वार्ड 28 से कैलाशचन्द्र और वार्ड 29 से बाली को टिकट दिया गया है। सभी 29 वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार की तैयारी शुरू कर दी है। जिला परिषद के 35 वार्डों में भी कांग्रेस ने उतारी टीम जिला परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने सभी 35 वार्डों में उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। सूची में कई क्षेत्रों से स्थानीय नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है। वार्ड 1 से मनिषा पति गौतम बेरवा, वार्ड 2 से घनश्याम, वार्ड 3 से आजाद कुमार पालीवाल, वार्ड 4 से मदन और वार्ड 5 से रानी को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड 6 से अंबालाल शर्मा, वार्ड 7 से गीतादेवी, वार्ड 8 से प्रकाशचंद्र जाट और वार्ड 9 से शंकरलाल गाडरी को टिकट मिला है। कांग्रेस ने वार्ड 10 से रतनी देवी, वार्ड 11 से चंदा, वार्ड 12 से मंदोदरी और वार्ड 13 से देवीलाल बैरवा को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 14 से ममता, वार्ड 15 से रीना खटीक, वार्ड 16 से कैलाश कुंवर और वार्ड 17 से पिंटू चुनाव मैदान में होंगे। इसके अलावा वार्ड 18 से बाबूलाल, वार्ड 19 से नंदा भील, वार्ड 20 से रामेश्वर धाकड़ और वार्ड 21 से मंजू को टिकट दिया गया है। 35 वार्डों में मुकाबले के लिए कांग्रेस ने तय किए चेहरे जिला परिषद के बाकी वार्डों में भी कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वार्ड 22 से कमलेश खंडेलवाल, वार्ड 23 से ललित कुमार, वार्ड 24 से लक्ष्मीलाल, वार्ड 25 से राजी और वार्ड 26 से हीरालाल को टिकट दिया गया है। वार्ड 27 से प्रकाशचंद्र मीणा, वार्ड 28 से प्रेमबाई, वार्ड 29 से कन्या, वार्ड 30 से कमलाबाई धाकड़, वार्ड 31 से देवीलाल धाकड़, वार्ड 32 से रामकन्या, वार्ड 33 से रतनी कुमारी, वार्ड 34 से लक्ष्मी कंवर और वार्ड 35 से शंकरलाल कांग्रेस प्रत्याशी होंगे।

