सीकर जिले में 17 साल के नीट स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है। स्टूडेंट सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। जिसने अपने कमरे में बेडशीट से फंदा बनाया और सुसाइड कर लिया। शाम को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग स्टूडेंट की उम्र 17 साल है। जो सीकर के ही एक प्राइवेट कोचिंग में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जो सीकर में ही एक प्राइवेट हॉस्टल में रहता था। जहां आज उसने बेडशीट से फंदा बनाया और उसे पंखे से लटकाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक स्टूडेंट पड़ोसी जिले का ही रहने वाला था। जो दोपहर की शिफ्ट में कोचिंग जाता था। उसके साथ वाला रूममेट सुबह की शिफ्ट में कोचिंग जाने के बाद जब वापस हॉस्टल आया तो गेट अंदर से लॉक था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी गेट नहीं खुला तब हॉस्टल स्टाफ को इस बारे में सूचना दी। हॉस्टल स्टाफ ने मौके पर पुलिस को बुलाया। जब गेट खोलकर देखा गया तो स्टूडेंट फंदे पर लटका हुआ मिला। मौके पर पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि मृतक के पास मिले मोबाइल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

