आगरा में डॉक्टर से लूट करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार:रेकी कर दिया था वारदात को अंजाम, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही

आगरा में डॉक्टर से लूट करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार:रेकी कर दिया था वारदात को अंजाम, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही

न्यू आगरा थाना पुलिस ने साइबर, सर्विलांस और काउंटर इंटेलिजेंस टीम के साथ मिलकर डॉक्टर से लूट की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई सोने की चेन, मोबाइल, तमंचा और वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी बरामद हुई है। क्लीनिक में घुसकर चेन-मोबाइल लूटा था
घटना 20 अक्टूबर की रात करीब 9.40 बजे की है। शीतल धाम कॉलोनी, जनक महल चौराहे के पास वादी का क्लीनिक है। शिकायत के मुताबिक वह क्लीनिक पर अकेले थे, तभी तीन बदमाश अंदर घुसे और तमंचा दिखाकर गले की चेन और मोबाइल लूटकर भाग गए। इस मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। वादी ने यह भी बताया था कि इनमें से एक बदमाश 18 अक्टूबर को भी बहाने से क्लीनिक पर आया था। सीसीटीवी से मिला सुराग, बहादुरपुर तिराहे से दबोचे
वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाईं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। 23 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बहादुरपुर तिराहे के पास से पांचों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल फोन, सोने की चेन, दो सोने की बाली, बिना नंबर प्लेट की थार गाड़ी और 6,220 रुपये बरामद हुए। 3 दिन तक की थी रेकी, झूठा मरीज बनकर आया था बदमाश
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 18 अक्टूबर से ही डॉक्टर की रेकी शुरू कर दी थी। आरोपी करन झूठा बहाना बनाकर क्लीनिक पर भी गया था, लेकिन भीड़ होने से वारदात नहीं कर पाए। 20 अक्टूबर को करन, आदित्य और मनीष उर्फ मनिया अंदर घुसे, ओमप्रकाश केबिन के बाहर निगरानी करता रहा, जबकि सार्थक और रोहित थार गाड़ी में बाहर इंतजार कर रहे थे। तमंचा दिखाकर लूट की और भाग गए। फरार आरोपी मनीष उर्फ मनिया की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *