खगड़िया में समाहरणालय स्थित मुख्य सभाकक्ष में शुक्रवार को जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में आम नागरिकों से प्राप्त कुल 6 आवेदनों की सुनवाई की गई। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अनावश्यक विलंब से बचने पर जोर दिया जन समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया, विद्युत कार्यपालक अभियंता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, गोगरी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा और जिला मत्स्य पदाधिकारी से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने और मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब से बचने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिले राहत जन समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के जरिए समाधान की प्रक्रिया को गति दी जाती है, ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतों के निपटारे के लिए बार-बार विभिन्न कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। खगड़िया में समाहरणालय स्थित मुख्य सभाकक्ष में शुक्रवार को जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में आम नागरिकों से प्राप्त कुल 6 आवेदनों की सुनवाई की गई। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अनावश्यक विलंब से बचने पर जोर दिया जन समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया, विद्युत कार्यपालक अभियंता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, गोगरी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा और जिला मत्स्य पदाधिकारी से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने और मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब से बचने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिले राहत जन समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के जरिए समाधान की प्रक्रिया को गति दी जाती है, ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतों के निपटारे के लिए बार-बार विभिन्न कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

