शेखपुरा में शुक्रवार को डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कक्ष में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। डीएम ने शिकायतकर्ताओं की बातें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। आर्म्स लाइसेंस से जमीन विवाद तक की शिकायतें कार्यक्रम में आर्म्स लाइसेंस, जमीन से अतिक्रमण हटाने, दिव्यांगता से जुड़े लाभ दिलाने, ई-रिक्शा का रूट निर्धारित करने और खाता-खसरा में रकबा दर्ज कराने जैसे मामले सामने आए। इसके अलावा सड़क हादसे के बाद मुआवजा दिलाने से संबंधित शिकायतें भी रखी गईं। संबंधित अधिकारियों को जांच का आदेश डीएम ने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं को बुलाया और उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तय समय में निपटाएं आवेदन डीएम शेखर आनंद ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। शेखपुरा में शुक्रवार को डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कक्ष में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। डीएम ने शिकायतकर्ताओं की बातें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। आर्म्स लाइसेंस से जमीन विवाद तक की शिकायतें कार्यक्रम में आर्म्स लाइसेंस, जमीन से अतिक्रमण हटाने, दिव्यांगता से जुड़े लाभ दिलाने, ई-रिक्शा का रूट निर्धारित करने और खाता-खसरा में रकबा दर्ज कराने जैसे मामले सामने आए। इसके अलावा सड़क हादसे के बाद मुआवजा दिलाने से संबंधित शिकायतें भी रखी गईं। संबंधित अधिकारियों को जांच का आदेश डीएम ने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं को बुलाया और उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तय समय में निपटाएं आवेदन डीएम शेखर आनंद ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

