चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट को धमकी:दिल्ली एयरपोर्ट पर कॉल आया, उड़ान से पहले विमान को जांच के लिए भेजा

चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट को धमकी:दिल्ली एयरपोर्ट पर कॉल आया, उड़ान से पहले विमान को जांच के लिए भेजा

चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शुक्रवार दोपहर धमकी का संदेश मिला। इसके बाद विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस बे में लौट आया। फ्लाइट 6E 6091 ने उड़ान नहीं भरी। विमान को ए321 नियो से संचालित किया जाना था और यह करीब 3:15 बजे रवाना होने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को फ्लाइट के लिए धमकी के संदेश की जानकारी देने वाला कॉल आया था। विमान उड़ान भरने की तैयारी में था विमान उड़ान भरने की तैयारी में था और पुशबैक कर चुका था। इसके बाद उसे एंटी-सबोटाज जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाने का फैसला हुआ। सूत्रों ने बताया कि विमान के एक टॉयलेट में यह संदेश मिला- “Do not fly 6E 6091” यानी “6E 6091 को उड़ान न भरने दें।” यह संदेश कागज पर लिखा था या टॉयलेट की दीवार पर, इसकी तुरंत पुष्टि नहीं हो सकी। विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी भी तुरंत नहीं मिल सकी। इंडिगो की प्रतिक्रिया का इंतजार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *