देश के प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजनों में शुमार 15वां खुशवंत सिंह लिटफेस्ट (KSLF) आज से ऐतिहासिक कसौली क्लब में शुरू होने जा रहा है। आयोजन के पहले दिन 15 से अधिक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस वैचारिक महाकुंभ की इस वर्ष की थीम ‘द आर्ट ऑफ डिसएग्रीमेंट: कन्वर्सेशन अक्रॉस डिवाइड्स’ रखी गई है। इस दौरान साहित्य, सिनेमा, राजनीति, पत्रकारिता, सेना, शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े करीब 50 सत्रों में देश-विदेश की 85 नामचीन हस्तियां मंथन करेंगी। इस बार लिटफेस्ट में देश की शिक्षा व्यवस्था, बहुचर्चित नीट (NEET) पेपर लीक विवाद, जेन-जी (Gen-Z) आंदोलन, युवाओं की आकांक्षाएं और भारत-पाकिस्तान संबंध जैसे संवेदनशील विषयों को प्रमुखता दी गई है।
सोनम वांगचुक, इम्तियाज अली और जनरल नरवणे रहेंगे मुख्य आकर्षण पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सहभागिता इस आयोजन का खास आकर्षण होगी, जिनकी मौजूदगी में असहमति, लोकतांत्रिक संवाद, पर्यावरण संरक्षण और हिमालय से जुड़ी पर्यावरणीय व सामरिक चुनौतियों पर विशेष चर्चा होगी। इसके अलावा फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली, पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत और प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज जैसी कई जानी-मानी हस्तियां विभिन्न सत्रों में संवाद करेंगी। पहले दिन सैन्य रणनीति, मणिपुर और सिनेमा पर मंथन
हिमालय, कश्मीर, शायरी और मौसिकी के नाम रहेंगे विशेष सत्र

