अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने किया चक्काजाम:सिवनी में लखनादौन-मंडला हाईवे पर प्रदर्शन; थाना प्रभारी की समझाइश के बाद माने

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने किया चक्काजाम:सिवनी में लखनादौन-मंडला हाईवे पर प्रदर्शन; थाना प्रभारी की समझाइश के बाद माने

सिवनी जिले के मेहता गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री के विरोध में लखनादौन-मंडला स्टेट हाईवे-33 पर चक्काजाम कर दिया। महिलाओं ने गांवों में शराब की सप्लाई रोकने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया की समझाइश के बाद जाम खोल दिया गया। गांवों तक शराब पहुंचाने का आरोप मेहता और आसपास के गांवों से आई महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र की शराब दुकान से गांव-गांव तक शराब पहुंचाई जा रही है। उनका कहना है कि शराब पीने से घरों में विवाद होते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और परिवार के अन्य सदस्यों को परेशानी होती है। नियमित निगरानी की मांग महिलाओं ने प्रशासन से अवैध शराब की आपूर्ति रोकने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि केवल शिकायत दर्ज करने के बजाय नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिलाओं से बातचीत और समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और हाईवे पर यातायात बहाल हो गया। कार्रवाई के आश्वासन की मांग चक्काजाम के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचाते हुए शराब की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया ने महिलाओं से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *