हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरा पुल के पास गुरुवार की रात करीब 11 बजे गोलीबारी की घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान पगार गांव निवासी रमेश कुमार महतो और रूपलाल महतो के रूप में हुई है। दोनों को गोली लगी है। एक युवक के पैर में, जबकि दूसरे के हाथ में गोली लगी है। दोनों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दो बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे चार दोस्त घायल युवकों के अनुसार, वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद चार दोस्त दो मोटरसाइकिलों से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पतरा पुल के पास दोपहिया वाहन पर सवार दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। आरोप है कि जब वे नहीं रुके, तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग में रमेश कुमार महतो और रूपलाल महतो घायल हो गए। घायलों ने आशंका जताई है कि महंगी बाइक को लूटने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर की पूछताछ घटना की जानकारी मिलने के बाद केरेडारी थाना प्रभारी वेद कुमार अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों से पूछताछ की। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में मोटरसाइकिल लूटने के प्रयास की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और गोली चलाने वालों की पहचान की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरा पुल के पास गुरुवार की रात करीब 11 बजे गोलीबारी की घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान पगार गांव निवासी रमेश कुमार महतो और रूपलाल महतो के रूप में हुई है। दोनों को गोली लगी है। एक युवक के पैर में, जबकि दूसरे के हाथ में गोली लगी है। दोनों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दो बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे चार दोस्त घायल युवकों के अनुसार, वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद चार दोस्त दो मोटरसाइकिलों से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पतरा पुल के पास दोपहिया वाहन पर सवार दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। आरोप है कि जब वे नहीं रुके, तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग में रमेश कुमार महतो और रूपलाल महतो घायल हो गए। घायलों ने आशंका जताई है कि महंगी बाइक को लूटने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर की पूछताछ घटना की जानकारी मिलने के बाद केरेडारी थाना प्रभारी वेद कुमार अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों से पूछताछ की। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में मोटरसाइकिल लूटने के प्रयास की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और गोली चलाने वालों की पहचान की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

