कटिहार जंक्शन पर फुटओवरब्रिज बंद, यात्री ट्रैक क्रॉस कर रहे:जोगबनी पैसेंजर के यात्री जान जोखिम में डालकर निकले, रेल प्रशासन मौजूद नहीं

कटिहार जंक्शन पर फुटओवरब्रिज बंद, यात्री ट्रैक क्रॉस कर रहे:जोगबनी पैसेंजर के यात्री जान जोखिम में डालकर निकले, रेल प्रशासन मौजूद नहीं

कटिहार जंक्शन पर यात्री जान जोखिम में डालकर रेल पटरी पार कर रहे हैं। यह रेलवे की लापरवाही सामने आई। सुबह 10:10 बजे जोगबनी से आई पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर रुकी थी। तभी पैदल पुल (FOB) बंद कर दिया गया। इससे प्लेटफार्म पर उतरे सैकड़ों यात्रियों के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। उन्हें जंक्शन से बाहर जाने के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा था। वैकल्पिक व्यवस्था और सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग मजबूरी में महिला, बुजुर्ग और बच्चों समेत यात्री भारी सामान लेकर पटरी से उतरकर दूसरे प्लेटफार्म की ओर जाने लगे। इस दौरान रेल प्रशासन, RPF या GRP का कोई जवान वहां नहीं था। पुल अचानक बंद होने से यात्रियों में हड़बड़ी मच गई। कटिहार जंक्शन पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का एक व्यस्त स्टेशन है। यात्रियों ने मांग की है कि फुटओवरब्रिज बंद करने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था और सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं। कटिहार जंक्शन पर यात्री जान जोखिम में डालकर रेल पटरी पार कर रहे हैं। यह रेलवे की लापरवाही सामने आई। सुबह 10:10 बजे जोगबनी से आई पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर रुकी थी। तभी पैदल पुल (FOB) बंद कर दिया गया। इससे प्लेटफार्म पर उतरे सैकड़ों यात्रियों के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। उन्हें जंक्शन से बाहर जाने के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा था। वैकल्पिक व्यवस्था और सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग मजबूरी में महिला, बुजुर्ग और बच्चों समेत यात्री भारी सामान लेकर पटरी से उतरकर दूसरे प्लेटफार्म की ओर जाने लगे। इस दौरान रेल प्रशासन, RPF या GRP का कोई जवान वहां नहीं था। पुल अचानक बंद होने से यात्रियों में हड़बड़ी मच गई। कटिहार जंक्शन पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का एक व्यस्त स्टेशन है। यात्रियों ने मांग की है कि फुटओवरब्रिज बंद करने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था और सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *