चांदी 10 महीने बाद ₹2 लाख के नीचे आई:4 दिन में ₹15,891 सस्ती, सोना भी ₹4,978 गिरा; जानें आज के दाम

चांदी 10 महीने बाद ₹2 लाख के नीचे आई:4 दिन में ₹15,891 सस्ती, सोना भी ₹4,978 गिरा; जानें आज के दाम

फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 4,750 रुपए घटकर 1.95 लाख रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 2 लाख रुपए पर थी। चांदी करीब 10 महीने बाद फिर 2 लाख रुपए के नीचे आ गई है। इससे पहले 17 दिसंबर 2025 को चांदी के दाम पहली बार 2 लाख रुपए के पार गए थे। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,246 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 22 अक्टूबर को यह 1.43 रुपए पर था। 4 दिन से लगातार गिरावट के कारण सोना 4,978 रुपए सस्ता हो गया है, वहीं चांदी 15,891 गिर गई है। 16 अक्टूबर को सोने की कीमत 1.46 लाख रुपए और चांदी 2.10 लाख रुपए पर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *