ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:बदायूं में दो दिन बाद हुई पहचान, नेकपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:बदायूं में दो दिन बाद हुई पहचान, नेकपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

बदायूं में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले बुजुर्ग की पहचान हो गई है। मृतक दातागंज कोतवाली क्षेत्र के समीर गांव निवासी 65 वर्षीय सोमपाल पुत्र पोप सिंह थे। शुक्रवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में नेकपुर के पास गुरुवार को एक अज्ञात बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए थे। शुक्रवार को परिजनों के पहुंचने पर मृतक की शिनाख्त सोमपाल के रूप में हुई। बहन के घर गए थे सोमपाल परिजनों ने बताया कि सोमपाल बुधवार को उसहैत थाना क्षेत्र के असमया रफतपुर गांव में अपनी बहन के घर गए थे। इसके बाद वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *