सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी:शाम तक सभी ग्राम पंचायतों पर दावेदारों की लिस्ट लगेगी, कल मतगणना

सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी:शाम तक सभी ग्राम पंचायतों पर दावेदारों की लिस्ट लगेगी, कल मतगणना

प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे पड़ाव में सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला पूरा हो गया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय था और अब नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम तक तय होगा कि ग्राम पंचायत में कितने कितने उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। बीकानेर के खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ और रुणिया की ग्राम पंचायतों में नामांकन दाखिल हो रहे हैं। दो बजे तक नाम वापसी होगा। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित हो जाएंगे। तीन बजे फाइनल सूची चस्पा कर दी जाएगी। ये सभी कार्रवाई बीकानेर की सभी 112 ग्राम पंचायतों के मुख्यालय पर होगी। कल सुबह सात बजे से इन ग्राम पंचायतों में मतदान का सिलसिला शुरू होगा। शाम को मतदान समाप्त होने के साथ ही मतगणना शुरू हो जाएगी। वहीं, ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 28 कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने नोटिस जारी किया है। इन कर्मचारियों को 3 दिन के भीतर जवाब देना होगा। इन 28 कर्मचारियों को दिया नोटिस विकास, राकेश कुमार मीणा, लीलाधर, बालनाथ, सहीराम सारण, महेश सोलंकी, महावीर बाना, रामनिवास भुंवाल, सुरेन्द्र सिंह, राज कुमार, गोपालदान, सौरभ बंसल, नंद किशोर उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, चंद्रभान, संजीव पंवार, लक्ष्मी नारायण मारू, माणक चंद सुथार, श्रीचंद परिहार, ओम प्रकाश चारण, फिरोज, रामनिवास, हरेंद्र सिंह बिट्ठू, सहजानंद उपाध्याय, नवरतन जोशी, रामचन्द्र, गिरिराज, भवानी शंकर किराड़ू को नोटिस जारी कर 3 दिन के अंदर-अंदर जवाब मांगा हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *