भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे। उनकी दाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी है। क्राइस्टचर्च में सीरीज के पहले मैच के दौरान ईशान को यह चोट लगी थी। भारत ने गुरुवार को हुआ पहला मैच 4 विकेट से जीता था। BCCI ने इस पोस्ट के जरिए चोट की जानकारी दी… BCCI की मेडिकल टीम चोट की निगरानी कर रही BCCI ने बयान में कहा, ‘ईशान किशन को पहले T20I के दौरान दाईं तरफ की एडडक्टर मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी। मेडिकल टीम ईशान की स्थिति पर नजर रख रही है।’ एडडक्टर मांसपेशियां जांघ के अंदरूनी हिस्से में होती हैं। BCCI ने यह नहीं बताया कि ईशान को ठीक होने में कितना समय लगेगा। पहले मैच में एक रन ही बना सके थे ईशान ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 3 गेंद पर एक रन ही बना सके थे। उन्होंने मिचेल सैंटनर ने फिन एलन के हाथों कैच कराया। भारत ने हैगली ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच को 4 विकेट से जीता। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 226 रन का टारगेट चेज किया। जोकि इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज है। ———————————————— भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आयुष म्हात्रे ने जांघ के पिछले हिस्से की सर्जरी कराई, 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने दाईं जांघ के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की सर्जरी कराई है। वे करीब 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। आयुष म्हात्रे मुंबई की रणजी टीम के उपकप्तान है। पढ़ें पूरी खबर
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20i से बाहर:दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है, पहले मैच में चोट लगी

