डूंगरपुर में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में 62.85% मतदान:चिखली में सबसे ज्यादा 69.76% और सागवाड़ा में सबसे कम 56.23% वोट पड़े

डूंगरपुर में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में 62.85% मतदान:चिखली में सबसे ज्यादा 69.76% और सागवाड़ा में सबसे कम 56.23% वोट पड़े

पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में डूंगरपुर जिले में जिला परिषद की 20 और 7 पंचायत समितियों की 119 सीटों पर 62.85 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत समिति भंडारी और चिखली में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। जबकि सागवाड़ा और पाड़वा में सबसे कम मतदान हुआ है। वोटिंग परसेंटेज को लेकर भी राजनीतिक विशेषज्ञ आंकलन कर रहे है। निर्वाचन विभाग की ओर से पहले चरण के मतदान को लेकर गुरुवार को देर रात फाइनल आंकड़े जारी किए गए। शाम 7 बजे मतदान का समय होने के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं। जहा पर मतदान पूरा होने के बाद ईवीएम मशीनों को सील कर दिया गया। वही सभी ईवीएम मशीनों को निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। जिला परिषद की 20 सीटों, 7 पंचायत समितियों की 119 सीटों पर हुई वोटिंग
डूंगरपुर जिले में पहले चरण के तहत जिला परिषद की 37 में से 20 सीटों (वार्ड संख्या 6 से 27 तक) की वोटिंग हुई। वही 14 में से 7 पंचायत समिति सागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, चिखली, सीमलवाड़ा, भंडारी और झोंथरी में चुनाव हुए। 3 लाख से ज्यादा वोट पड़े
जिले में पहले चरण में 5 लाख 21 हजार 601 में से 3 लाख 27 हजार 827 मतदाताओं ने वोट डाला। ये 62.85 प्रतिशत रहा। वही 7 उपंचायत समितियों में से भंडारी में सबसे ज्यादा 69.79 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके बाद चिखली में भी 69.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। सागवाड़ा में सबसे कम 56.23 प्रतिशत मतदान ही हुआ। पंचायत समिति में कितना मतदान

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *