Anahat Singh सिलिकॉन वैली ओपन के अंतिम चार में, Salma Hany को हराया

Anahat Singh सिलिकॉन वैली ओपन के अंतिम चार में, Salma Hany को हराया

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के रेडवुड सिटी में चल रहे सिलिकॉन वैली ओपन टूर्नामेंट में मिस्र की छठी वरीयता प्राप्त सलमा हानी पर पांच गेम की रोमांचक जीत के साथ पहली बार किसी पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व में 15वें नंबर पर काबिज भारत की 18 वर्षीय खिलाड़ी अनाहत ने मिस्र की विश्व में तीसरे नंबर की खिलाड़ी और आठ बार की विश्व चैंपियन नूर एलशेरबिनी को सीधे गेम में हराने के एक दिन बाद क्वार्टरफाइनल में विश्व में 14वें नंबर के खिलाड़ी हानी को 42 मिनट में 4-11, 11-8, 4-11, 11-2, 11-5 से हराया। विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत ने 2-1 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके जीत हासिल की।भारतीय खिलाड़ी ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैंने इससे पहले कभी उसका सामना नहीं किया था और इसलिए मैं उसके खेल से परिचित नहीं थी। मैंने हालांकि उसे कई बार खेलते हुए देखा है और वह काफी अनुभवी खिलाड़ी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘विशेषकर कल के मैच में (एलशेरबिनी के खिलाफ) जीत के बाद मुझे पता है कि अगर मैं अच्छा खेलती हूं तो किसी भी खिलाड़ी को हरा सकती हूं। मैं इसी मानसिकता के साथ कोर्ट पर उतरी थी।’’
अनाहत का अगला मुकाबला मलेशिया की विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी और एशियाई खेलों की मौजूदा चैंपियन शिवसंगारी सुब्रमण्यम से होगा।अनाहत ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रतियोगिता में आगे बढ़कर खुश हूं। मैं अपनी लय बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’ 

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के रेडवुड सिटी में चल रहे सिलिकॉन वैली ओपन टूर्नामेंट में मिस्र की छठी वरीयता प्राप्त सलमा हानी पर पांच गेम की रोमांचक जीत के साथ पहली बार किसी पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व में 15वें नंबर पर काबिज भारत की 18 वर्षीय खिलाड़ी अनाहत ने मिस्र की विश्व में तीसरे नंबर की खिलाड़ी और आठ बार की विश्व चैंपियन नूर एलशेरबिनी को सीधे गेम में हराने के एक दिन बाद क्वार्टरफाइनल में विश्व में 14वें नंबर के खिलाड़ी हानी को 42 मिनट में 4-11, 11-8, 4-11, 11-2, 11-5 से हराया। विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत ने 2-1 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके जीत हासिल की।

भारतीय खिलाड़ी ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैंने इससे पहले कभी उसका सामना नहीं किया था और इसलिए मैं उसके खेल से परिचित नहीं थी। मैंने हालांकि उसे कई बार खेलते हुए देखा है और वह काफी अनुभवी खिलाड़ी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘विशेषकर कल के मैच में (एलशेरबिनी के खिलाफ) जीत के बाद मुझे पता है कि अगर मैं अच्छा खेलती हूं तो किसी भी खिलाड़ी को हरा सकती हूं। मैं इसी मानसिकता के साथ कोर्ट पर उतरी थी।’’
अनाहत का अगला मुकाबला मलेशिया की विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी और एशियाई खेलों की मौजूदा चैंपियन शिवसंगारी सुब्रमण्यम से होगा।

अनाहत ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रतियोगिता में आगे बढ़कर खुश हूं। मैं अपनी लय बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *