फरीदाबाद सूरजकुंड में आज से दिवाली मेले की रौनक:CM सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ, कंवर ग्रेवाल की प्रस्तुति, 26 अक्टूबर को होगा समापन

फरीदाबाद सूरजकुंड में आज से दिवाली मेले की रौनक:CM सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ, कंवर ग्रेवाल की प्रस्तुति, 26 अक्टूबर को होगा समापन

फरीदाबाद सूरजकुंड में शुक्रवार यानि आज से चार दिवसीय दिवाली मेले की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दोपहर बाद तीन बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे। 23 से 26 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में लोगों को देशभर की संस्कृति, हस्तशिल्प, लोक कला और पारंपरिक व्यंजनों की झलक देखने को मिलेगी। पर्यटन विभाग ने मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 300 स्टॉलों पर मिलेगी दिवाली की खरीदारी मेले में करीब 300 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां देश के अलग-अलग राज्यों से आए शिल्पकार अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। पर्यटकों को हस्तशिल्प, हथकरघा, सजावटी सामान और दिवाली से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी का मौका मिलेगा। मेले का उद्देश्य पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को अपने उत्पाद बेचने के लिए मंच उपलब्ध कराना भी है। कंवर ग्रेवाल की प्रस्तुति रहेगी खास चार दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के कलाकार लोकगीत और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। मेले में फूड कोर्ट भी बनाया गया है, जहां लोग विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। पर्यटक यहां खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद भी उठा सकेंगे। 26 अक्टूबर को होगा समापन चार दिवसीय मेले का समापन 26 अक्टूबर को होगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शामिल होंगे। आयोजकों ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और आसपास के राज्यों के लोगों से परिवार के साथ मेले में पहुंचने की अपील की है। मेले में लोग दिवाली की खरीदारी करने के साथ देशभर की कला और संस्कृति से भी रूबरू हो सकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *