डांडिया रास फेस्टिवल की धूम, छात्रों ने गरबा नृत्य से मोहा सबका मन

डांडिया रास फेस्टिवल की धूम, छात्रों ने गरबा नृत्य से मोहा सबका मन

भास्कर न्यूज| पठानकोट ओम नृत्य केंद्र व वीआर डांस स्टूडियो के तत्वाधान में सन्मति विमल जैन स्कूल में चल रहे डांडिया रास फेस्टिवल 2026 में विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाई। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल गुलशन शर्मा, साहित्य कलश के संगठनात्मक सचिव विशाल शर्मा, निपुण महाजन एडवाइजर, कर्नल सत्येंदु महाजन, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश शर्मा, लायंस क्लब पठानकोट प्राइड की अध्यक्ष सोनिया भल्ला, लायन एसडी भल्ला, लायन रितेश महाजन, लायन गौतम महाजन मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। आयोजक डॉ. मनु शर्मा, अंजू कश्यप, मोनिका शर्मा, उमरानी, मधुलिका ने अतिथियों का अभिनंदन किया। डॉ मनु शर्मा, अंजू कश्यप व मधुलिका ने बताया कि इस डांडिया रास उत्सव में विभिन्न स्कूलों के लगभग डेढ़ सौ के लगभग विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों ने अपने गरबा नृत्य से सबको भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर डॉ. मनु शर्मा, अंजू, कश्यप, मधुलिका, उमा, रानीबोध राज मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *