पठानकोट| पेंडू चौकीदार यूनियन के उप प्रधान बोधराज ने कहा कि चार साल बीतने के बाद भी उनके वेतन में 250 रुपए बढ़ाया गया है जबकि एक दिहाड़ीदार इस समय 600 रुपए मजदूरी ले रहा है। आप सरकार ने पंजाब में आने से पहले पेंडू चौकीदारों को हरियाणा सरकार की तर्ज पर चौकीदारों को 11 हजार 200 रुपए प्रति महीना मान भत्ता, जन्म-मौत का रिकार्ड, वर्दियां, टार्च, डंडे और साइकिल जारी करने का वादा किया था। यूनियन द्वारा सरकार को 25 मांग पत्र भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो चौकीदार यूनियन द्वारा आने वाले चुनावों का बायकाट किया जाएगा। इस मौके पर बलबीर सिंह, राजेश कुमार, अजीत राज, ओंकार, सुभाष चंद्र, पुरुषोत्तम लाल, बचन चंद आदि मौजूद थे।

