इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज फोन पर बात हुआ। इस दौरान, पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव के अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस दौरान पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में जल्द से जल्द शांति बहाल करने की बात कही। फोन इजराइल की तरफ से आया था। बातचीत में उन्होंने पश्चिम एशिया की ताजा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। दोनों ने माना कि क्षेत्र में स्थिरता बहुत जरूरी है।
बातचीत से ही निकलेगा समस्या का हल
पीएम मोदी ने कहा कि समस्या का हल बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा। भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है। फोन पर क्या बात हुई, इसके बारे में पीएमओ ने जानकारी दी है।
पीएमओ ने बताया कि फोन पर दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल संबंधों की भी तारीफ की। बता दें कि पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के बीच खास रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हुई है। रक्षा, कृषि, पानी और तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है।
इस रिश्ते को और आगे बढ़ाना दोनों के हित में
नेतन्याहू और मोदी ने फोन पर कहा कि इस रिश्ते को और आगे बढ़ाना दोनों के हित में है। बता दें कि पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से दुनिया भर में चिंता है। तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। कई देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो गई है। ऐसे में दो बड़े नेताओं की यह बातचीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इजराइल आने का भी न्योता दिया
बता दें कि भारत हमेशा से मध्य पूर्व में शांति चाहता रहा है। मोदी सरकार ने कई बार कहा है कि हिंसा से कोई समस्या नहीं सुलझती। इस बार भी पीएम मोदी ने नेतन्याहू से कहा कि सभी पक्षों को बातचीत की मेज पर आना चाहिए। कूटनीति ही आगे का रास्ता है। नेतन्याहू ने फोन पर पीएम मोदी को इजराइल आने का भी न्योता दिया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं।

