Deepti Sharma नई भूमिका के लिए तैयार, कप्तान Smriti Mandhana को देंगी पूरा सहयोग

Deepti Sharma नई भूमिका के लिए तैयार, कप्तान Smriti Mandhana को देंगी पूरा सहयोग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान दीप्ति शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी नयी जिम्मेदारी को चुनौती के रूप में ले रही हैं और कप्तान स्मृति मंधाना की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे शृंखला शुक्रवार से शुरू हो रही है। दीप्ति ने कहा कि टीम अपनी हालिया सफलता को आगे बढ़ाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।मंधाना को हाल ही में भारतीय महिला टीम के वनडे और टी20 प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया गया है। हरमनप्रीत कौर के तीनों प्रारूपों में कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू वनडे शृंखला के लिए दीप्ति को उपकप्तान बनाया गया है। शृंखला के पहले मुकाबले की पूर्व संध्या पर दीप्ति ने कहा, “जब भी मुझे कोई नई जिम्मेदारी मिलती है, मैं उसे चुनौती के रूप में लेती हूं।जब मुझे इस भूमिका के बारे में पता चला तो अच्छा लगा कि मैं टीम के लिए दूसरी खिलाड़ियों की ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकती हूं। यह जिम्मेदारी मिलने पर मैं बहुत खुश थी।”
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना है, चाहे मैं खिलाड़ी के रूप में खेलूं या उपकप्तान के तौर पर। इस भूमिका में मैं स्मृति की हरसंभव मदद कर सकती हूं।’’
दीप्ति ने पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल बताते हुए कहा कि अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो टीम की नजरें 300 रन से अधिक का स्कोर खड़ा करने पर रहेंगी।उन्होंने कहा, “पिच बहुत अच्छी है। अभ्यास सत्र के दौरान हमें लगा कि यहां बल्लेबाजी करना अच्छा रहेगा। हम काफी मैच खेल चुके हैं और हमारी टीम को अच्छी तरह पता है कि पिच कैसी होगी और परिस्थितियां किस तरह की रहेंगी।इसलिए हमें काफी हद तक अंदाजा है कि क्या उम्मीद करनी चाहिए।”
दीप्ति ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य 300 रन बनाना होगा। यह हालांकि टॉस के समय पिच और परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगा। हम अगर पहले बल्लेबाजी करते हैं तो कम से कम 300 रन बनाने का प्रयास करेंगे।”
भारतीय उपकप्तान ने पहले वनडे के लिए टीम के संयोजन का खुलासा करने से इनकार करते हुए कहा कि इस पर फैसला मैच शुरू होने से पहले लिया जायेगा।दीप्ति ने कहा, ‘‘टीम का संयोजन मैच से ठीक पहले पता चलेगा। हमारे लिए यह जरूरी है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा संतुलन बने। हम जो भी संयोजन चुनेंगे, वह टीम के लिए अच्छा होगा।’’
दीप्ति ने जिम्बाब्वे की टीम को कमतर आंकने से आगाह करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वी टीम में कई नये खिलाड़ी हैं और टी20 प्रारूप में उसके प्रदर्शन से पता चलता है कि उसके पास अच्छे बल्लेबाज मौजूद हैं। 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान दीप्ति शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी नयी जिम्मेदारी को चुनौती के रूप में ले रही हैं और कप्तान स्मृति मंधाना की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे शृंखला शुक्रवार से शुरू हो रही है। दीप्ति ने कहा कि टीम अपनी हालिया सफलता को आगे बढ़ाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

मंधाना को हाल ही में भारतीय महिला टीम के वनडे और टी20 प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया गया है। हरमनप्रीत कौर के तीनों प्रारूपों में कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू वनडे शृंखला के लिए दीप्ति को उपकप्तान बनाया गया है। शृंखला के पहले मुकाबले की पूर्व संध्या पर दीप्ति ने कहा, “जब भी मुझे कोई नई जिम्मेदारी मिलती है, मैं उसे चुनौती के रूप में लेती हूं।

जब मुझे इस भूमिका के बारे में पता चला तो अच्छा लगा कि मैं टीम के लिए दूसरी खिलाड़ियों की ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकती हूं। यह जिम्मेदारी मिलने पर मैं बहुत खुश थी।”
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना है, चाहे मैं खिलाड़ी के रूप में खेलूं या उपकप्तान के तौर पर। इस भूमिका में मैं स्मृति की हरसंभव मदद कर सकती हूं।’’
दीप्ति ने पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल बताते हुए कहा कि अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो टीम की नजरें 300 रन से अधिक का स्कोर खड़ा करने पर रहेंगी।

उन्होंने कहा, “पिच बहुत अच्छी है। अभ्यास सत्र के दौरान हमें लगा कि यहां बल्लेबाजी करना अच्छा रहेगा। हम काफी मैच खेल चुके हैं और हमारी टीम को अच्छी तरह पता है कि पिच कैसी होगी और परिस्थितियां किस तरह की रहेंगी।

इसलिए हमें काफी हद तक अंदाजा है कि क्या उम्मीद करनी चाहिए।”
दीप्ति ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य 300 रन बनाना होगा। यह हालांकि टॉस के समय पिच और परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगा। हम अगर पहले बल्लेबाजी करते हैं तो कम से कम 300 रन बनाने का प्रयास करेंगे।”
भारतीय उपकप्तान ने पहले वनडे के लिए टीम के संयोजन का खुलासा करने से इनकार करते हुए कहा कि इस पर फैसला मैच शुरू होने से पहले लिया जायेगा।

दीप्ति ने कहा, ‘‘टीम का संयोजन मैच से ठीक पहले पता चलेगा। हमारे लिए यह जरूरी है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा संतुलन बने। हम जो भी संयोजन चुनेंगे, वह टीम के लिए अच्छा होगा।’’
दीप्ति ने जिम्बाब्वे की टीम को कमतर आंकने से आगाह करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वी टीम में कई नये खिलाड़ी हैं और टी20 प्रारूप में उसके प्रदर्शन से पता चलता है कि उसके पास अच्छे बल्लेबाज मौजूद हैं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *