शराब पार्टी में विवाद के बाद युवक की हत्या:शव नदी में फेंका, CCTV से हुआ खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार

शराब पार्टी में विवाद के बाद युवक की हत्या:शव नदी में फेंका,  CCTV से हुआ खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार

सागर में देवरी थाना क्षेत्र के गांव मुआर खास में नदी में मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में हत्या कर शव नदी में फेंका था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक, गांव मुआर खास निवासी 42 वर्षीय गब्बर सिंह 15 अक्टूबर की दोपहर से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। संदेह पर मुआर नदी में सर्चिंग कराई गई। 16 अक्टूबर को शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की। दिन पहले होटल में भी हुआ था विवाद मृतक के भाई विक्रम सिंह दांगी ने बताया था कि उनका भाई 4 लोगों के साथ था। सभी ने शराब पार्टी की थी। उन्होंने हजारी गौंड, कुलदीप गौंड, वीरेंद्र गौंड और गब्बू गौंड पर उनके भाई के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगया। परिजनों ने घटना से एक दिन पहले होटल पर गाली-गलौज और विवाद होने की बात भी बताई थी। हत्या के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों की जानकारी जुटाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। एक दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कुलदीप गौंड पानी में भीगा दिखा। वह कह रहा है कि गब्बर को मारकर नदी में फेंक दिया। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाने लाकर पूछताछ की गई। देवरी थाने के एसआई समरथ सीनम ने बताया- हत्या के मामले में कुलदीप गौंड, हजारी गौंड, वीरेंद्र गौंड और गब्बू गौंड को आरोपी बनाया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *