हरदा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की टिमरनी नगर इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता शुभम ढोके ने अमित सर को नगर अध्यक्ष और कृष्णा भाटी को नगर मंत्री बनाने का ऐलान किया।
नई कार्यकारिणी में शुभम धनवरे, विपुल किरार और कृष्णा कुशवाह को नगर सहमंत्री बनाया गया है। राज को महाविद्यालय प्रमुख, हर्षित को विद्यालय प्रमुख, रौनक को एसएफडी प्रमुख, रंजीत को एसएफएस प्रमुख, प्रशांत को कलामंच प्रमुख, अर्पण को खेलो भारत प्रमुख, अयान को सोशल मीडिया प्रमुख, तुषार को एनएसएस प्रमुख, गौरव को एनसीसी प्रमुख और ललित को आंदोलन प्रमुख की जिम्मेदारी मिली है।
मयूर बजाज, निलेश, वीरेंद्र, रुद्र, कृष्णा, गौरव, प्रांत, हर्ष, राम, रोहित, दीपेश, प्रदीप, अनुज और पीयूष समेत कई अन्य कार्यकर्ता कार्यकारिणी सदस्य बने हैं।
नवगठित इकाई ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दे उठाने, विद्यार्थियों की समस्या सुलझाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

