खदान में डंपर ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:विदिशा में खदान में ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर लगने की आशंका

खदान में डंपर ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:विदिशा में खदान में ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर लगने की आशंका

विदिशा जिले के भौंरासा गांव में गुरुवार को एमसेंट प्लांट की खदान में 45 साल के डंपर ड्राइवर साजिद खां की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद खदान के कर्मचारी उसे कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि खदान में ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर लगने से यह हादसा हुआ। हालांकि, मौत की सही वजह अभी साफ नहीं हुई है। साजिद खां खदान में डंपर चलाता था। पहले भी ऐसा हादसा हो चुका
ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी खदान में एक हादसा हो चुका था, जिसमें एक युवक की मौत हुई थी। मौजूदा घटना में ब्लास्टिंग या पत्थर लगने की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। साजिद के परिवार में एक भाई, दो बहनें और चार महीने की एक बेटी है। कुरवाई थाना प्रभारी आर.के. मिश्र ने बताया कि मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो पाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *