नवादा जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर अवैध हथियार निर्माण इकाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। नारदीगंज थाना क्षेत्र में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेश कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार, अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के उपकरण और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। इस कार्रवाई से अवैध हथियार निर्माण के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। सशस्त्र बल और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की छापेमारी नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा गांव में नवादा जिला पुलिस बल और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार निर्माण इकाई का उद्भेदन किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, अर्द्धनिर्मित हथियार, बंदूक की नाल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसके बेटे दिलीप विश्वकर्मा की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब आठ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बनगंगा गांव निवासी दिलीप विश्वकर्मा और उसके पिता विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री अपने घर में अवैध रूप से हथियार बनाने का काम कर रहे हैं। वेल्डिंग मशीन और चार जिंदा कारतूस भी मिले सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सशस्त्र बल और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने घर में छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न कमरों और छिपाकर रखे गए स्थानों से हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और अन्य सामान बरामद किए गए। बरामद सामान में 30 लोहे की रेती, छह हथौड़े, दो ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीनें, चार बेंच वाइस, 15 देसी कट्टे की बॉडी बनाने वाले लोहे के सांचे, चार बंदूक की नाल, दो अर्द्धनिर्मित कट्टे की बॉडी और बट तथा एक देसी कट्टा शामिल है। इसके अलावा 20 लोहे के पाइप, एक इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन और चार जिंदा कारतूस भी मिले हैं। इनमें तीन छोटे कारतूस और एक बड़ा कारतूस शामिल है। पुलिस ने सभी बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में नारदीगंज थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है। नवादा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नवादा जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर अवैध हथियार निर्माण इकाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। नारदीगंज थाना क्षेत्र में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेश कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार, अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के उपकरण और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। इस कार्रवाई से अवैध हथियार निर्माण के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। सशस्त्र बल और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की छापेमारी नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा गांव में नवादा जिला पुलिस बल और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार निर्माण इकाई का उद्भेदन किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, अर्द्धनिर्मित हथियार, बंदूक की नाल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसके बेटे दिलीप विश्वकर्मा की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब आठ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बनगंगा गांव निवासी दिलीप विश्वकर्मा और उसके पिता विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री अपने घर में अवैध रूप से हथियार बनाने का काम कर रहे हैं। वेल्डिंग मशीन और चार जिंदा कारतूस भी मिले सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सशस्त्र बल और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने घर में छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न कमरों और छिपाकर रखे गए स्थानों से हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और अन्य सामान बरामद किए गए। बरामद सामान में 30 लोहे की रेती, छह हथौड़े, दो ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीनें, चार बेंच वाइस, 15 देसी कट्टे की बॉडी बनाने वाले लोहे के सांचे, चार बंदूक की नाल, दो अर्द्धनिर्मित कट्टे की बॉडी और बट तथा एक देसी कट्टा शामिल है। इसके अलावा 20 लोहे के पाइप, एक इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन और चार जिंदा कारतूस भी मिले हैं। इनमें तीन छोटे कारतूस और एक बड़ा कारतूस शामिल है। पुलिस ने सभी बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में नारदीगंज थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है। नवादा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

