PM Modi और Donald Tusk ने रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का लिया संकल्प, शाम की बड़ी खबरें

PM Modi और Donald Tusk ने रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का लिया संकल्प, शाम की बड़ी खबरें

भाषा की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि53: मोदी भारत लीड पोलैंड
यूक्रेन, पश्चिम एशिया में शांति के हर सार्थक प्रयास का समर्थन करेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पोलैंड के उनके समकक्ष डोनाल्ड टस्क ने बढ़ती वैश्विक अस्थिरता के बीच दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का बृहस्पतिवार को संकल्प लिया तथा रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई।

दि42: विपक्ष लीड बैठक
‘वोट चोरी’ को लेकर बुलाई गई ‘इंडिया’ की ऑनलाइन बैठक स्थगित
नयी दिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए प्रस्तावित विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं की ऑनलाइन बैठक स्थगित कर दी गई है।

दि64: भाजपा कांग्रेस दूसरी लीड प्रदर्शन
भाजपा ने कांग्रेस पर ‘सत्ता परिवर्तन की साजिश’ का आरोप लगाया, राहुल गांधी को ‘गद्दार’ कहा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फ्रांस में हुए दंगों और भारत में हालिया विरोध-प्रदर्शनों के बीच कथित संबंधों वाली एक मीडिया रिपोर्ट का बृहस्पतिवार को हवाला देते हुए दावा किया कि इससे कांग्रेस की “अराजकता और सत्ता परिवर्तन की साजिश” उजागर होती है। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘गद्दार’ करार दिया।

प्रादे112: अदालत टाइगर श्रॉफ आरोपी
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी : दो महिलाओं समेत चार आरोपी 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए
मुंबई, मुंबई की एक अदालत ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में दिल्ली से पकड़े गए चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इन आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं।

प्रादे82: उप्र अखिलेश आजम
आजम खान से मिलने रामपुर पहुंचे अखिलेश
रामपुर, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान से मिलने के लिए बृहस्पतिवार को रामपुर पहुंचे। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रादे70: बंगाल विपक्ष पार्टी कार्यालय
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कोलकाता के बाहरी इलाके में भाजपा समर्थकों ने उनके पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की। वहीं, सत्तारूढ़ दल के स्थानीय विधायक ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।

प्रादे100: राजस्थान मतदान प्रतिशत तीन बजे
राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, तीन बजे तक 48.06 प्रतिशत मतदान
जयपुर, राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हो रहा है जहां अपराह्न तीन बजे तक 48.06 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि33: ब्रिटेन फार्मासिस्ट जेल
ब्रिटेन: धोखाधड़ी के मामले में भारतीय मूल के फार्मासिस्ट और कर्मचारी को छह साल की जेल
लंदन, ब्रिटेन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) से करीब 13 लाख पाउंड की धोखाधड़ी के मामले में भारतीय मूल के एक फार्मासिस्ट और उसके कर्मचारी को छह-छह साल कैद की सजा सुनाई गई।

वि6: संरा भारत दाऊद
दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताने पर नयी दिल्ली ने संरा की रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई
संयुक्त राष्ट्र, भारत ने संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष प्रतिवेदक द्वारा गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के नेतृत्व वाली डी-कंपनी को ‘‘भारत स्थित’’ आपराधिक गिरोह बताए जाने को सख्ती से खारिज किया है और इस संबंधी एक रिपोर्ट में ‘‘स्पष्ट एवं गंभीर तथ्यात्मक गलतियों’’ की ओर ध्यान दिलाते हुए आगाह किया है कि इस तरह की अक्षमता से विश्व निकाय को भारी नुकसान पहुंचता है।

अर्थ29: जीएसटी बदलाव
एक नवंबर से जीएसटी में बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का पंजीकरण आसान, रिफंड में तेजी
नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं के लिए पंजीकरण आसान बनाने, रिफंड में तेजी लाने और नोटिस जारी करने के लिए 10,000 रुपये की न्यूनतम सीमा तय करने जैसे सुधार एक नवंबर से लागू होने की संभावना है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अर्थ17: सरकार आईडीबीआई
आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री के बाद सरकार, एलआईसी सार्वजनिक शेयरधारक बनेंगे: दीपम सचिव
नयी दिल्ली, निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने कहा कि सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड को प्रस्तावित रणनीतिक बिक्री के बाद आईडीबीआई बैंक में सार्वजनिक शेयरधारक बनाने की योजना है। उनकी हिस्सेदारी अधिकतम 15 प्रतिशत होगी और बैंक के निदेशक मंडल में उनका कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा।

खेल43: खेल एशियाड पैरा एथलेटिक्स दूसरी लीड भारत
पैरा एथलेटिक्स में भारत को लगातार दूसरे दिन पांच स्वर्ण, पुरुषों की ऊंची कूद में क्लीन स्वीप
नागोया, भारत ने एशियाई पैरा खेलों में ट्रैक और फील्ड पर लगातार दूसरे दिन पांच स्वर्ण पदक जीते जब शैलेष कुमार की अगुवाई में पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में ‘क्लीन स्वीप’ किया तो 400 मीटर टी47 स्पर्धा में महिला और पुरुष वर्ग में अंजनाबेन बुंबाडिया और दिलीप गावित, महिलाओं की चक्काफेंक एफ54 में सुवर्णा राज और पुरुषों की लंबीकूद में सोलाइराज धर्मराज ने पहला स्थान हासिल किया।

खेल38: खेल लीड भारत
सैमसन और नमन की पारियों से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
क्राइस्टचर्च, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की शुरुआती ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी के बाद आखिरी ओवरों में नमन धीर की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के पहले मुकाबले में बृहस्पतिवार को यहां न्यूजीलैंड को चार विकेट से शिकस्त दी।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि28: इजराइल चुनाव फलस्तीनी
इजराइल के चुनाव में फलस्तीनी नागरिकों के सामने मुश्किल सवाल : मतदान करें या नहीं
न्यूयॉर्क, इजराइल में चुनाव आमतौर पर मतदाताओं के लिए विकल्प चुनने का अवसर होते हैं। हालांकि, इजराइल के फलस्तीनी नागरिकों के लिए देश के राष्ट्रीय चुनाव एक विकल्प से ज्यादा दुविधा पेश करते हैं।

वि25: फ्रांस प्रदर्शन दृश्य
सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के दौर में फ्रांस के छात्र बता रहे विरोध-प्रदर्शन का तरीका
वेलेंसिया (स्पेन), यूरोप में हाल में हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और खुशी के दो ऐसे दृश्य देखने को मिले, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

वि13: एआई शिक्षा
पढ़ाई के लिए एआई के इस्तेमाल का सही तरीका
सिडनी, कृत्रिम मेधा (एआई) ने हाईस्कूल और विश्वविद्यालय के छात्रों को ऐसा संसाधन उपलब्ध कराया है, जो संभावित रूप से ‘‘उनका पूरा काम कर सकता है।’’ इससे असाइनमेंट जमा करने का तत्काल तनाव कम हो सकता है, लेकिन लंबे समय में उनकी सीखने की क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *