Karwa Chauth Special: करवाचौथ पर सजानी है खूबसूरत थाली? मोती, फूल और गोटा-पट्टी से घर पर दें नया लुक

Karwa Chauth Special: करवाचौथ पर सजानी है खूबसूरत थाली? मोती, फूल और गोटा-पट्टी से घर पर दें नया लुक

Karwa Chauth Puja Thali Decoration Tips: करवाचौथ आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, ऐसे में महिलाओं ने अभी से इसकी शॉपिंग शुरू कर दी है। कोई अपने लिए सुंदर सूट और साड़ी खरीद रहा है, तो कोई पूजा की थाली और दूसरी चीजें खरीदने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अगर आप भी करवाचौथ की तैयारी कर रही हैं, लेकिन बाजार से पूजा की थाली नहीं खरीदना चाहती हैं, तो घर पर ही इसे सुंदर तरीके से सजा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा सामान खरीदने की भी जरूरत नहीं है। घर में रखे मोती, गोटा-पट्टी, रिबन और फूलों की मदद से आप अपनी थाली को नया लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जिनसे आप घर पर ही करवाचौथ की थाली सजा सकती हैं।

लाल और गोल्डन कलर लेस से सजाएं थाली

  • सबसे पहले घर में रखी स्टील या पीतल की थाली को अच्छी तरह साफ कर लें।
  • अब थाली के किनारों पर लाल और गोल्डन कलर की गोटा-पट्टी या लेस लगा दें।
  • थाली के बीच में लाल रंग का कपड़ा या वेलवेट शीट रख सकती हैं।
  • इसके बाद किनारों पर छोटे-छोटे मोती लगाकर इसे और सुंदर बना सकती हैं।
  • इस तरह आपकी सिंपल थाली भी करवाचौथ के लिए तैयार हो जाएगी।

फूलों से सजाएं पूजा की थाली

  • अगर आपको नेचुरल और सुंदर सजावट पसंद है, तो थाली को फूलों से सजा सकती हैं।
  • इसके लिए गेंदे के फूल, गुलाब की पंखुड़ियां या अपनी पसंद के दूसरे फूल लें।
  • थाली के चारों तरफ फूलों की पंखुड़ियां लगाएं और बीच में पूजा का सामान रखने के लिए जगह छोड़ दें।
  • चाहें तो फूलों से गोल डिजाइन या छोटा-सा बॉर्डर भी बना सकती हैं।
  • इससे आपकी थाली सुंदर दिखेगी और पूजा के लिए एक अच्छा फेस्टिव लुक भी मिलेगा।

मोती और गोटा-पट्टी से दें डिजाइनर लुक

  • इसके लिए एक साधारण थाली लें और उसके किनारों पर गोटा-पट्टी चिपका दें।
  • अब छोटे-छोटे मोती लेकर थाली के बॉर्डर पर लगाएं।
  • बीच में मोतियों की मदद से फूल या गोल डिजाइन बना सकती हैं।
  • अगर आप चाहें, तो लाल, मैरून और गोल्डन कलर के मोतियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इस तरह कम खर्च में आपकी थाली बाजार से खरीदी हुई डिजाइनर थाली जैसी दिखने लगेगी।

पुरानी चूड़ियों और रिबन से सजाएं थाली

  • अगर आपके घर में पुरानी चूड़ियां या रंगीन रिबन रखे हैं, तो उनका इस्तेमाल भी थाली सजाने के लिए कर सकती हैं।
  • सबसे पहले थाली के किनारों पर अपनी पसंद के रंग का रिबन लगा दें।
  • अब पुरानी चूड़ियों को थाली के बीच में रखकर उनके आसपास मोती या छोटे स्टोन चिपका सकती हैं।
  • चाहें तो लाल और गोल्डन रिबन का इस्तेमाल करके इसे ट्रेडिशनल लुक दे सकती है।

छलनी को भी करें डेकोरेट

  • करवाचौथ पर थाली के साथ छलनी का भी इस्तेमाल होता है, इसलिए इसे भी सजा सकती हैं।
  • इसके लिए छलनी के हैंडल पर लाल या गोल्डन रिबन लपेट दें।
  • अब किनारों पर छोटे मोती या लेस लगाकर इसे थाली से मैच कर सकती हैं।
  • अगर आपकी थाली लाल और गोल्डन कलर की है, तो छलनी को भी इसी कलर में सजाएं।
  • ध्यान रखें कि छलनी का चांद देखने वाला हिस्सा खुला रहें और सजावट की वजह से चांद देखने में कोई परेशानी न हो।

थाली सजाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सजावट ऐसी करें कि पूजा का सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह बची रहे।
  • गोंद, ग्लिटर और दूसरे सजावटी सामान को खाने की चीजों से दूर रखें।
  • दीपक जलाते समय ध्यान रखें कि उसके आसपास रिबन, कागज या कपड़ा न हो।

इस तरह आप घर पर रखे सामान की मदद से करवाचौथ के लिए अपनी पूजा की थाली को सुंदर तरीके से सजा सकती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *