व्यांगजनों और वरिष्ठजनों के लिए शिविर:ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर समेत उपकरणों के लिए किया जाएगा चिह्नित

व्यांगजनों और वरिष्ठजनों के लिए शिविर:ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर समेत उपकरणों के लिए किया जाएगा चिह्नित

देवरिया में दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 24 और 25 अक्टूबर को कृषक इंटर कॉलेज, विशुनपुर कला में शिविर लगाया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रयास से विभाग और एलिम्को के सहयोग से आयोजित शिविर सुबह 9 बजे शुरू होगा। इसमें पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वाकर, छड़ी, कान की मशीन, स्मार्ट केन और कृत्रिम हाथ-पैर सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए चिह्नित किया जाएगा। पंजीकरण के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाणपत्र या यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाणपत्र अथवा ग्राम प्रधान द्वारा जारी प्रमाणपत्र, फोटो और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। पात्र दिव्यांगजन और वरिष्ठजन निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *