समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव में 4 इंच जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि छोटे भाई और उसके परिवार के सदस्यों ने बड़े भाई, भाभी और भतीजी पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में 12 साल की बच्ची राजकुमारी का सिर फट गया, जबकि उसके माता-पिता संजय राय (37) और सीता देवी (36) भी जख्मी हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंटवारे के बाद भी जमीन को लेकर विवाद घायल संजय राय ने बताया कि उनके पिता ने जमीन का बंटवारा कर दिया था। इसके बावजूद उनके छोटे भाई मंजर राय दो इंच जमीन को लेकर विवाद कर रहे थे। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जिसके बाद मंजर राय ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। बच्ची के सिर में गंभीर चोट, सीटी स्कैन और एक्सरे की सलाह सदर अस्पताल पहुंचने के बाद तीनों घायलों को आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. विनायक कुमार की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। चिकित्सक के अनुसार, 12 वर्षीय राजकुमारी के सिर में चोट लगी है, जबकि संजय राय और सीता देवी को अंदरूनी चोटें आई हैं। घायलों की स्थिति का आकलन करने के लिए आवश्यक जांच कराई जा रही है। चिकित्सक ने सीटी स्कैन और एक्सरे कराने की सलाह दी है, ताकि चोटों की गंभीरता का पता लगाया जा सके। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे का उपचार किया जाएगा। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई करेगी पुलिस घटना को लेकर ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पुलिस को मिली है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जमीन के मामूली विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के घायल होने से परिजन परेशान हैं। अब पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन दिए जाने और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर है। समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव में 4 इंच जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि छोटे भाई और उसके परिवार के सदस्यों ने बड़े भाई, भाभी और भतीजी पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में 12 साल की बच्ची राजकुमारी का सिर फट गया, जबकि उसके माता-पिता संजय राय (37) और सीता देवी (36) भी जख्मी हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंटवारे के बाद भी जमीन को लेकर विवाद घायल संजय राय ने बताया कि उनके पिता ने जमीन का बंटवारा कर दिया था। इसके बावजूद उनके छोटे भाई मंजर राय दो इंच जमीन को लेकर विवाद कर रहे थे। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जिसके बाद मंजर राय ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। बच्ची के सिर में गंभीर चोट, सीटी स्कैन और एक्सरे की सलाह सदर अस्पताल पहुंचने के बाद तीनों घायलों को आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. विनायक कुमार की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। चिकित्सक के अनुसार, 12 वर्षीय राजकुमारी के सिर में चोट लगी है, जबकि संजय राय और सीता देवी को अंदरूनी चोटें आई हैं। घायलों की स्थिति का आकलन करने के लिए आवश्यक जांच कराई जा रही है। चिकित्सक ने सीटी स्कैन और एक्सरे कराने की सलाह दी है, ताकि चोटों की गंभीरता का पता लगाया जा सके। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे का उपचार किया जाएगा। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई करेगी पुलिस घटना को लेकर ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पुलिस को मिली है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जमीन के मामूली विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के घायल होने से परिजन परेशान हैं। अब पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन दिए जाने और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर है।

