गुरुग्राम में एसीपी ने RWA के साथ मीटिंग की:सड़क हादसे रोकने और सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा; बोले- युवाओं को नशे से रखें दूर

गुरुग्राम में एसीपी ने RWA के साथ मीटिंग की:सड़क हादसे रोकने और सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा; बोले- युवाओं को नशे से रखें दूर

एसीपी प्रवीण मलिक ने गुरुग्राम के बजघेड़ा थाना क्षेत्र में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसका मकसद नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाना और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करना था। एसीपी मलिक ने युवाओं को नशे के बुरे प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए पुलिस, स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी जरूरी है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर भी चर्चा बैठक में बजघेड़ा गांव में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर भी बात हुई। पूर्व प्रधान राजेश राणा और सतबीर नंबरदार ने स्पीड ब्रेकर बनाने का सुझाव दिया। प्रकाशपुरी आरडब्ल्यूए के प्रधान कृष्ण कुमार ने किरायेदारों के पुलिस सत्यापन पर जोर दिया। मूवर्स एंड पैकर्स पर निगरानी की मांग एफ ब्लॉक के महासचिव धर्मेंद्र ने मूवर्स एंड पैकर्स की गतिविधियों पर निगरानी की मांग की। यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन के राकेश राणा ने एसएचओ सुनील कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और आरडब्ल्यूए के तालमेल से अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा मजबूत होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *