New Zealand vs India 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में फिन एलेन और टिम सेफर्ट की सलामी जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। इन दोनों ने पारी की शुरुआत में जबरदस्त खेले दिखाते हुए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की भारतीय सलामी जोड़ी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। टी20 इंटरनेशनल में कम से कम 15 बार एक साथ ओपनिंग करने वाली 100 जोड़ियों में से एक एलेन-सेफर्ट की जोड़ी का पार्टनरशिप रन रेट सबसे अच्छा 11.28 है। इस मामले में इन दोनों ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन 11.16 के रन रेट को पीछे छोड़ा है।
खबर अपडेट हो रही है…

