Kerala के Palakkad में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान धमाका, मां-बेटे झुलसे और मकान ढहा

Kerala के Palakkad में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान धमाका, मां-बेटे झुलसे और मकान ढहा

केरलम में पलक्कड के ओट्टापलम में अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली इकाई में विस्फोट होने से 60 वर्षीय महिला समेत दो लोग घायल हो गए और उनका घर पूरी तरह नष्ट हो गया। यह इकाई उनके घर में ही संचालित हो रही थी। घायलों की पहचान जानकी और उनके बेटे शाजेश (35) के रूप में हुई है।

दोनों ओट्टापलम के मणिक्कपारा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों अपनी आजीविका चलाने के लिए पटाखे बनाने और बेचने का काम करते थे। अधिकारियों ने बताया कि परिवार ने अपने छोटे से घर में बड़ी मात्रा में ‘ओलप्पडक्कम’ (ताड़ के पत्तों से बने पटाखे) तैयार करके रखे हुए थे।

बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक आग पटाखों तक फैल गई, जिससे जोरदार विस्फोट हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट इतना तेज था कि पूरा घर नष्ट हो गया। इसकी तीव्रता से आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।

इस घटना में मां-बेटे झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए ओट्टापलम तालुक अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब दोनों की हालत स्थिर है। अधिकारियों के अनुसार, ओट्टापलम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और भारतीय विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पटाखे बनाने वाली यह इकाई कई वर्षों से बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थी। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें भी इस पटाखा निर्माण इकाई के बारे में दुर्घटना के बाद ही पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *