फरीदाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर तीन राउंड फायरिंग:नगला एनक्लेव पार्ट-2 में बुलेट बाइक सवार दो बदमाशों ने की गोलीबारी,सीसीटीवी में कैद वारदात

फरीदाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर तीन राउंड फायरिंग:नगला एनक्लेव पार्ट-2 में बुलेट बाइक सवार दो बदमाशों ने की गोलीबारी,सीसीटीवी में कैद वारदात

फरीदाबाद नगला एनक्लेव पार्ट-2 में देर रात हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर दो बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। गोलीबारी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हमलावर बुलेट बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने मकान पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। गोली लगने से मकान का शीशा टूट गया, जबकि एक गोली दीवार में लगी। तीसरी गोली हवा में चलाई गई। पर्वतीय कॉलोनी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात के समय घर में सो रहा था परिवार नगला एनक्लेव पार्ट-2 निवासी सुरजीत बैंसला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। जिस मकान पर फायरिंग हुई, उस समय परिवार के सभी सदस्य अंदर सो रहे थे। पड़ोसी ने आकर उनको जानकारी दी कि उनके घर पर गोली चली है। जब उन्होंने सीसीटीवी चैक किए तो पता चला कि दो युवतों के द्वारा गोली चलाई गई है। उन्होंने कहा कि गोली चलाने वालों में से वो किसी को नही जानते है। सीसीटीवी में कैद हुई फायरिंग की वारदात घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि रात के करीब 2 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया है। दोनों बुलेट बाइक पर सवार होकर यहां आए थे। दोनों ने अपने चेहरे नहीं ढके हुए थे। मकान के पास पहुंचकर उन्होंने तीन राउंड फायर किए और फिर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस कर रही मामले की जांच सारण थाना प्रभारी हुक्म सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर रही है। फायरिंग के पीछे क्या वजह रही और वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवक कौन थे, इसका पता लगाया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *