हरदा में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हुआ। सिविल लाइन थाने के सुल्तान बस स्टैंड के पास एक बाइक ईंट से भरी ट्रॉली में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान डगावा भट्ट गांव के अजय पिता दयाल घाटे के रूप में हुई। वह बिजली कंपनी के खामा पड़मा सब स्टेशन में काम करता है और अपने गांव से हरदा आ रहा था। राहगीरों के मुताबिक, अजय मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। उसकी बाइक, जिसे उसने दुर्गा नवमी के दिन ही खरीदा था, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अजय के सिर में गंभीर चोट आई है और उसका इलाज जारी है।

