रात 10 बजे घर लौट रहे ग्रामीण पर झपटा भालू:तलाशने गए परिजन को रास्ते में घायल पड़ा मिला, जैतपुर के अमहा गांव की घटना

रात 10 बजे घर लौट रहे ग्रामीण पर झपटा भालू:तलाशने गए परिजन को रास्ते में घायल पड़ा मिला, जैतपुर के अमहा गांव की घटना

जैतपुर वन परिक्षेत्र के अमहा गांव में बुधवार रात 45 वर्षीय कुंवर सिंह गोंड पर भालू ने हमला कर दिया। रात करीब 10 बजे हुए इस हमले में वह घायल हो गए। उन्हें पहले जैतपुर में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज, शहडोल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। कुंवर सिंह बुधवार शाम अपने नए घर गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में अचानक भालू सामने आ गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू किया। कुछ देर बाद वह रास्ते में घायल हालत में मिले। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। जैतपुर वन परिक्षेत्र के रेंजर अमित सिंह चंदेल भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित को हरसंभव मदद और नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। शहडोल जिले में इस साल भालू के हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *