सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर, इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया:नई किताब का वीडियो कवर शेयर किया; 25 करोड़ जेन-जी यूजर्स तक पहुंच हो सकती है

सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर, इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया:नई किताब का वीडियो कवर शेयर किया; 25 करोड़ जेन-जी यूजर्स तक पहुंच हो सकती है

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने गुरुवार को पहली बार अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो कवर शेयर किया। यह किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम के जरिए जेन-जी यानी नई पीढ़ी तक पहुंचने की कोशिश की है। DataReportal की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 के अंत तक भारत में इंस्टाग्राम के 48.1 करोड़ यूजर्स थे। इनमें करीब 25 करोड़ जेन-जी होने का अनुमान है। आज युवा रील्स और वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखते हैं। ऐसे में सोनिया गांधी इस प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं तक अपने विचार पहुंचा सकती हैं। हालांकि, उन्होंने जेन-जी से जुड़ने के मकसद से ही अकाउंट बनाया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्ट किए गए वीडियो में 2 तस्वीरें सोनिया अकाउंट पर 3 लोगों को फॉलो कर रही सोनिया ने पोस्ट में लिखा कि नमस्कार, मैं अपनी किताब आप सभी के साथ साझा करके खुश हूं। यह प्यार, कर्तव्य, अपनों को खोने और अपनेपन की जगह तलाशने की कहानी है। मैं इसे आप सबके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं। गुरुवार सुबह 11 बजे तक सोनिया गांधी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 9 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। वहीं, सोनिया गांधी अपने अकाउंट से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और इंडियन नेशनल कांग्रेस को फॉलो कर रही हैं। किताब में कैंब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात का जिक्र किया किताब में सोनिया अपने राजनीति में सफर और 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले से जुड़े अनुभव बताएंगी। किताब में सोनिया ने इटली में बिताए बचपन से लेकर कैंब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात तक का जिक्र किया है। इसमें नेहरू-गांधी परिवार में शादी और परिवार में हुई हत्याओं के बाद बदली जिंदगी के बारे में लिखा है। सोनिया ने लिखा- यह किताब परिवार की इंसानियत को समर्पित सोनिया ने कहा कि उनके परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है, लेकिन उनके इरादों, काम और मानवीय पहलुओं को उस तरह नहीं समझा गया। कई मायनों में यह किताब उनकी इंसानियत को समर्पित है। उनके मुताबिक, किताब उनके जीवन के साथ-साथ भारत में करीब छह दशकों के दौरान हुए सामाजिक और राजनीतिक बदलावों को देखने का एक अलग नजरिया भी देती है। जब मैंने राजनीति से कुछ दूरी बनाकर पीछे मुड़कर अपने जीवन को देखा, तो मुझे अपनी कहानी में प्यार और वफादारी का एक धागा साफ नजर आया। यह धागा इटली के एक छोटे शहर में बिताए साधारण बचपन से शुरू होकर भारत में राजीव गांधी की पत्नी और इंदिरा गांधी की बहू के रूप में बिताए तक जाता है। कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान राजीव गांधी से हुई थी मुलाकात खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *