पलामू में युवक की हत्या, घर से बुलाकर गोली मारी:6 महीने पहले की थी दूसरी शादी; परिवार को पहली पत्नी पर हत्या का शक

पलामू में युवक की हत्या, घर से बुलाकर गोली मारी:6 महीने पहले की थी दूसरी शादी; परिवार को पहली पत्नी पर हत्या का शक

पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी खुर्द गांव में बुधवार रात 40 वर्षीय राजमिस्त्री तूलेश्वर महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह घर में खाना खा रहे थे, तभी दो अपराधियों ने आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया। इसके बाद घर के पास स्थित महुआ के पेड़ के पास ले जाकर गोली मार दी। गोली लगते ही तूलेश्वर चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले, लेकिन तब तक अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल तूलेश्वर को परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या के पीछे शादी से जुड़े विवाद की आशंका जताई है। हालांकि, हत्या में किसकी भूमिका है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छह महीने पहले दूसरी शादी की मृतक के भतीजे चितरंजन कुमार के अनुसार, तूलेश्वर की पहली शादी करीब 20 साल पहले गया की एक महिला से परिवार वालों ने कराई थी। पहली पत्नी से उनके दो बेटे हैं। वह पत्नी और बच्चों के साथ पंजाब में रहते थे। वहीं राजमिस्त्री का काम करते थे। करीब पांच साल पहले पत्नी के साथ विवाद होने के बाद तूलेश्वर गांव लौट आए और यहीं मजदूरी करने लगे, जबकि उनकी पत्नी दोनों बेटों के साथ पंजाब में ही रह गई। इसके बाद लगभग छह महीने पहले उन्होंने पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव की एक महिला से दूसरी शादी कर ली। परिजनों के मुताबिक, दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद पहली पत्नी पंजाब से गांव आई थी। आरोप है कि उसने दूसरी शादी को लेकर नाराजगी जताई और तूलेश्वर को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने इसी घटनाक्रम के आधार पर पहली पत्नी पर हत्या करवाने का शक जताया है। घर के पास महुआ पेड़ के निकट मारी गोली परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात तूलेश्वर घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान दो अपराधियों ने उन्हें आवाज देकर बाहर बुलाया और घर के पास महुआ के पेड़ के निकट ले जाकर गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी राजेश रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एमएमसीएच पहुंचकर भी मामले की जानकारी ली। बताया गया है कि पहली पत्नी ने दूसरी शादी के बाद थाने में केस भी किया था। हालांकि, हत्या में उसकी भूमिका की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी खुर्द गांव में बुधवार रात 40 वर्षीय राजमिस्त्री तूलेश्वर महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह घर में खाना खा रहे थे, तभी दो अपराधियों ने आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया। इसके बाद घर के पास स्थित महुआ के पेड़ के पास ले जाकर गोली मार दी। गोली लगते ही तूलेश्वर चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले, लेकिन तब तक अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल तूलेश्वर को परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या के पीछे शादी से जुड़े विवाद की आशंका जताई है। हालांकि, हत्या में किसकी भूमिका है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छह महीने पहले दूसरी शादी की मृतक के भतीजे चितरंजन कुमार के अनुसार, तूलेश्वर की पहली शादी करीब 20 साल पहले गया की एक महिला से परिवार वालों ने कराई थी। पहली पत्नी से उनके दो बेटे हैं। वह पत्नी और बच्चों के साथ पंजाब में रहते थे। वहीं राजमिस्त्री का काम करते थे। करीब पांच साल पहले पत्नी के साथ विवाद होने के बाद तूलेश्वर गांव लौट आए और यहीं मजदूरी करने लगे, जबकि उनकी पत्नी दोनों बेटों के साथ पंजाब में ही रह गई। इसके बाद लगभग छह महीने पहले उन्होंने पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव की एक महिला से दूसरी शादी कर ली। परिजनों के मुताबिक, दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद पहली पत्नी पंजाब से गांव आई थी। आरोप है कि उसने दूसरी शादी को लेकर नाराजगी जताई और तूलेश्वर को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने इसी घटनाक्रम के आधार पर पहली पत्नी पर हत्या करवाने का शक जताया है। घर के पास महुआ पेड़ के निकट मारी गोली परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात तूलेश्वर घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान दो अपराधियों ने उन्हें आवाज देकर बाहर बुलाया और घर के पास महुआ के पेड़ के निकट ले जाकर गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी राजेश रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एमएमसीएच पहुंचकर भी मामले की जानकारी ली। बताया गया है कि पहली पत्नी ने दूसरी शादी के बाद थाने में केस भी किया था। हालांकि, हत्या में उसकी भूमिका की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *