भागलपुर- दुकान में सो रहे दंपती की गोली मारकर हत्या:पति पर फायरिंग के बाद भागी पत्नी, बदमाशों ने पकड़कर आंख में दागी दो बुलेट

भागलपुर- दुकान में सो रहे दंपती की गोली मारकर हत्या:पति पर फायरिंग के बाद भागी पत्नी, बदमाशों ने पकड़कर आंख में दागी दो बुलेट

भागलपुर में बुधवार की देर रात चाय-नाश्ता की दुकान चलाने वाले दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब दंपती अपनी दुकान में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले पति को गोली मारी। इस दौरान पत्नी जान बचाकर भागी तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसकी आंख में दो गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के हटिया इलाके की है। मृतक की पहचान 35 साल के रंजन मंडल और उसकी पत्नी की पहचान 30 साल की किरण देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह आसपास के लोगों को तब हुई, जब वे चाय-नाश्ता की दुकान पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… दंपती की हत्या से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए दंपती की भतीजी दो दिन से लापता दंपती पिछले कुछ महीने से हटिया इलाके में चाय-नाश्ता की दुकान चला रहा था। बताया जा रहा है कि दंपती की ढाई साल की एक भतीजी है, जो पिछले दो दिनों से लापता है। इस संबंध में दंपती ने थाना में शिकायत दी थी और अपने स्तर से भी पिछले दो दिनों से बच्ची की खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच दंपती बुधवार की आधी रात के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात में 2 से 3 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। वारदात को क्यों अंजाम दिया गया है, इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल पर पहुंची दो थाना की पुलिस दंपती की गोली मारकर हत्या के बाद इस्माइलपुर और गोपालपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों थाना की पुलिस टीम के साथ एएसपी सैयम रजा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है और एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। एक आरोपी गिरफ्तार रंजन के सीने में एक गोली लगी है। गांव के लोगों के मुताबिक, बदमाश गांव के ही रहने वाले हैं। एक आरोपी सौरभ मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ की जा रही है। उसके आधार पर बाकी आरोपियों की तलाश हो रही है। दंपती के दो बच्चे हैं। एक बेटा करीब 16 साल है जबकि बेटी करीब 14 साल की है। लोगों का विरोध, मशक्कत के बाद उठने दी लाश स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के भाई की ढाई साल की बेटी पल्लवी कुमारी पिछले दो दिनों से लापता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्ची के लापता होने के मामले में पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। इसी बीच परिवार के दो सदस्यों की हत्या से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। गांव के लोगों ने काफी देर तक दंपती की लाश को उठने नहीं दिया। हालांकि, पुलिस पदाधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाने पर राजी हुए। भागलपुर में बुधवार की देर रात चाय-नाश्ता की दुकान चलाने वाले दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब दंपती अपनी दुकान में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले पति को गोली मारी। इस दौरान पत्नी जान बचाकर भागी तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसकी आंख में दो गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के हटिया इलाके की है। मृतक की पहचान 35 साल के रंजन मंडल और उसकी पत्नी की पहचान 30 साल की किरण देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह आसपास के लोगों को तब हुई, जब वे चाय-नाश्ता की दुकान पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… दंपती की हत्या से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए दंपती की भतीजी दो दिन से लापता दंपती पिछले कुछ महीने से हटिया इलाके में चाय-नाश्ता की दुकान चला रहा था। बताया जा रहा है कि दंपती की ढाई साल की एक भतीजी है, जो पिछले दो दिनों से लापता है। इस संबंध में दंपती ने थाना में शिकायत दी थी और अपने स्तर से भी पिछले दो दिनों से बच्ची की खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच दंपती बुधवार की आधी रात के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात में 2 से 3 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। वारदात को क्यों अंजाम दिया गया है, इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल पर पहुंची दो थाना की पुलिस दंपती की गोली मारकर हत्या के बाद इस्माइलपुर और गोपालपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों थाना की पुलिस टीम के साथ एएसपी सैयम रजा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है और एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। एक आरोपी गिरफ्तार रंजन के सीने में एक गोली लगी है। गांव के लोगों के मुताबिक, बदमाश गांव के ही रहने वाले हैं। एक आरोपी सौरभ मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ की जा रही है। उसके आधार पर बाकी आरोपियों की तलाश हो रही है। दंपती के दो बच्चे हैं। एक बेटा करीब 16 साल है जबकि बेटी करीब 14 साल की है। लोगों का विरोध, मशक्कत के बाद उठने दी लाश स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के भाई की ढाई साल की बेटी पल्लवी कुमारी पिछले दो दिनों से लापता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्ची के लापता होने के मामले में पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। इसी बीच परिवार के दो सदस्यों की हत्या से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। गांव के लोगों ने काफी देर तक दंपती की लाश को उठने नहीं दिया। हालांकि, पुलिस पदाधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाने पर राजी हुए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *