भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 366 अंक की गिरावट के साथ 73,343.33 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर यह 0.79 फीसदी या 586 अंक की गिरावट के साथ 73,119 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.86 फीसदी या 196 अंक की गिरावट के साथ 22,614 पर ट्रेड करता दिखा।
Stock Market Today: 600 पॉइंट टूटा सेंसेक्स, ऑटो-आईटी समेत हर सेक्टर में बिकवाली, जानिए कहां-कहां हुआ नुकसान

