प्रयागराज में धूमधाम से हुआ भरत मिलाप-VIDEO:श्रीराम और भाइयों के गले मिलते ही भावुक हुए लोग, गूंजे जयकारे

प्रयागराज में धूमधाम से हुआ भरत मिलाप-VIDEO:श्रीराम और भाइयों के गले मिलते ही भावुक हुए लोग, गूंजे जयकारे

संगम नगरी प्रयागराज में बुधवार रात भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने और भाइयों से मिलन का प्रसंग श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कोतवाली और लोकनाथ चौराहों पर भरत मिलाप देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। चारों भाइयों के मिलन के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दोनों स्थानों पर रामलीला कमेटियों की ओर से धार्मिक आयोजन किए गए। फूलों की वर्षा, भजन-कीर्तन और विधिवत पूजा के बीच श्रद्धालुओं ने इस प्रसंग के जरिए प्रेम, त्याग और भाईचारे का संदेश महसूस किया। कोतवाली चौराहे पर रात 12 बजे हुआ मिलन श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी की ओर से कोतवाली चौराहे पर आधी रात भरत मिलाप का आयोजन हुआ। भगवान राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के गले मिलते ही फूलों की वर्षा होने लगी। भावुक दृश्य देखकर श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर नमन किया। कार्यक्रम में भजन गायिका रोमा शर्मा और संजय मित्रा ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों, नृत्य और सजी हुई झांकियों ने देर रात तक माहौल भक्तिमय बनाए रखा। लोकनाथ चौराहे पर विधि-विधान से पूजा श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से लोकनाथ चौराहे पर भरत मिलाप की परंपरा निभाई गई। कमेटी के अध्यक्ष पंडित मुकेश पाठक और महामंत्री विजय सिंह ने चारों भाइयों की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। भगवान राम और भरत के मिलन के साथ श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। दोनों आयोजनों में जुटे कमेटियों के पदाधिकारी कोतवाली चौराहे पर पजावा कमेटी की ओर से अमिताभ टंडन, सचिन कुमार गुप्ता, राजेश मल्होत्रा, अशोक मालवीय और मोहन टंडन ने व्यवस्थाएं संभालीं। लोकनाथ चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार, रमेश कुमार जायसवाल, राजीव गुप्त, लल्लूलाल गुप्त, सौरभ, पंडित सुधीर शर्मा, प्रदीप गुप्ता, उमा लाल पांडेय, राजेश वैश्य, शिवबाबू, शैलेंद्र साहू और राजेश पांडेय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *