Rajasthan Panchayat Chunav 2026 Live Updates: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू, 85.07 लाख वोटर्स तय करेंगे 6926 प्रत्याशियों का भाग्य

Rajasthan Panchayat Chunav 2026 Live Updates: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू, 85.07 लाख वोटर्स तय करेंगे 6926 प्रत्याशियों का भाग्य

Rajasthan Panchayat Samiti & Zila Parishad Chunav 2026 Live Updates: जयपुर। पंचायत चुनाव के पहले चरण में 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान को लेकर सुबह से ही वोटर्स में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 85.07 लाख मतदाता 2081 सदस्यों के लिए 6926 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इसका परिणाम 20 नवम्बर को आएगा। बता दें कि राजस्थान में पंचायत चुनाव इस बार चार चरण में होना है, जिसमें दो चरण के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए दावेदार तय हो चुके हैं। तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *