सतना के रेलवे मालगोदाम में बुधवार शाम काम के दौरान 40 वर्षीय मजदूर मंगलदीन चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज साथी मजदूरों ने स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों की समझाइश पर हटे मजदूर सूचना मिलने पर एसडीएम राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी सहित कई अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मजदूरों से बातचीत कर उन्हें समझाया। इसके बाद मजदूर सड़क से हट गए और यातायात सामान्य हो गया। परिजनों को तत्काल दिए 70 हजार रुपए प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ठेकेदार ने मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के तौर पर 70 हजार रुपए दिए। पुलिस के अनुसार, मंगलदीन चौधरी नईबस्ती-बजरंग नगर के निवासी थे। मजदूर की मौत किस कारण हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

