पाली में गरबा महोत्सव के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब:‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सिम्पल कौल ने मंच पर पहुंचते ही बांधा समां

पाली में गरबा महोत्सव के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब:‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सिम्पल कौल ने मंच पर पहुंचते ही बांधा समां

पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में दैनिक भास्कर की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित गरबा महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को उत्साह चरम पर रहा। पूरा पांडाल शहरवासियों से खचाखच भर गया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पांडाल में डीजे पर बज रहे गरबा गीतों पर लोगों ने जमकर डांडिया खनकाए और देर तक गरबा खेलकर महोत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम अभिनेत्री सिम्पल कौल के पहुंचते ही शहरवासियों ने हूटिंग और तालियों के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने भी लोगों के साथ गरबा खेलकर उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एंकर निशा शर्मा और डीजे खुशबू कपूर ने बांधा समां दिल्ली से आईं एंकर निशा शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज और शानदार अंदाज में कार्यक्रम का संचालन कर समां बांध दिया। वहीं, मशहूर डीजे खुशबू कपूर ने लोगों की पसंद के गाने बजाकर उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। गरबा गीतों की धुन पर बच्चे, युवा और महिलाएं पूरे उत्साह के साथ थिरकते नजर आए। विजेताओं को किया सम्मानित महोत्सव के दौरान सिम्पल कौल ने आयोजकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही बेस्ट कपल, बेस्ट सिंगल डांस सहित विभिन्न श्रेणियों में विजेता रहे प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले अतिथि बीसीएम ग्रुप के चेयरमैन मगराज जैन, उद्यमी अनिल मेहता, हितेश रांका, पंकज ओझा और अशोक बाफना सहित अन्य अतिथियों ने मां अंबे की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इन संस्थानों और सहयोगियों का रहा योगदान दैनिक भास्कर के इस गरबा महोत्सव में बीसीएम ग्रुप मुख्य प्रायोजक और दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर है। दिविजा ग्रीन एनर्जी ग्रुप सह-प्रायोजक है। आयोजन में न्यू पाली प्रो सर्विस, एसएस रियल्टी ग्रुप, गणपति लाइट एंड साउंड, दिव्या ग्राफिक्स, जय अंबे रिसॉर्ट, मेड़तिया स्वीट होम, सरस डेयरी, रिंकी सिंह, विजय जोशी, देवड़ा हुंडई, पंकज ओझा और श्याम गरबा ग्रुप ने भी विशेष सहयोग दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *