पटना साहिब में 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू:12 से 15 जनवरी 2027 तक श्री हरमंदिर गुरुद्वारे में होगा आयोजन; देश-विदेश से आएंगे श्रद्धालु

पटना साहिब में 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू:12 से 15 जनवरी 2027 तक श्री हरमंदिर गुरुद्वारे में होगा आयोजन; देश-विदेश से आएंगे श्रद्धालु

पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 360वां प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 12 से 15 जनवरी 2027 तक आयोजन होगा। इसको लेकर बुधवार तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों की बुधवार को बैठक हुई। इसका मकसद प्रकाश पर्व के आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा करना था। इसमें बिहार सरकार के कई अधिकारी शामिल हुए। कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही, महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह और उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह भी मौजूद थे। ‘विदेश से भी संगत आएंगे’ प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया कि यह पर्व 350वें प्रकाश पर्व की तरह ही भव्य और ऐतिहासिक होगा। सरकार, प्रशासन और देश-विदेश से आने वाली संगत के सहयोग से इसे सफल बनाया जाएगा। प्रशासन और कमेटी के बीच आगे भी कई बैठकें होंगी। इनमें कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए आवागमन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। ‘360वां प्रकाश पर्व ऐतिहासिक और यादगार होगा’ जगजोत सिंह सोही ने आगे बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व केवल सिख समाज का धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक अवसर है। गुरु साहिब का जीवन त्याग, बलिदान, वीरता, समानता और मानवता की सेवा का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य, साहस और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार, प्रशासन, प्रबंधक कमेटी और संगत के सामूहिक प्रयासों से 360वां प्रकाश पर्व ऐतिहासिक और यादगार बनेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पक्ष मिलकर कार्य करेंगे, ताकि देश-विदेश से पटना साहिब पहुंचने वाली संगत को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और गुरु साहिब के प्रकाश पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा सके। पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 360वां प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 12 से 15 जनवरी 2027 तक आयोजन होगा। इसको लेकर बुधवार तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों की बुधवार को बैठक हुई। इसका मकसद प्रकाश पर्व के आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा करना था। इसमें बिहार सरकार के कई अधिकारी शामिल हुए। कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही, महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह और उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह भी मौजूद थे। ‘विदेश से भी संगत आएंगे’ प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया कि यह पर्व 350वें प्रकाश पर्व की तरह ही भव्य और ऐतिहासिक होगा। सरकार, प्रशासन और देश-विदेश से आने वाली संगत के सहयोग से इसे सफल बनाया जाएगा। प्रशासन और कमेटी के बीच आगे भी कई बैठकें होंगी। इनमें कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए आवागमन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। ‘360वां प्रकाश पर्व ऐतिहासिक और यादगार होगा’ जगजोत सिंह सोही ने आगे बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व केवल सिख समाज का धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक अवसर है। गुरु साहिब का जीवन त्याग, बलिदान, वीरता, समानता और मानवता की सेवा का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य, साहस और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार, प्रशासन, प्रबंधक कमेटी और संगत के सामूहिक प्रयासों से 360वां प्रकाश पर्व ऐतिहासिक और यादगार बनेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पक्ष मिलकर कार्य करेंगे, ताकि देश-विदेश से पटना साहिब पहुंचने वाली संगत को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और गुरु साहिब के प्रकाश पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *